सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

3 मिनट पढ़ें
आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Advertisement

आमिर खान ने मीडिया के साथ मनाया अपना जन्मदिन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान कुछ देर पहले ही अपने घर पर मीडिया के साथ मुखातिब हुए। आमिर खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिस मौके पर उन्होंने मीडिया के साथ मुलाकात की। आमिर खान ने मीडियावालों के साथ ही केक काटकर अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया। आमिर खान के बर्थडे सेलीब्रेशन की तस्वीरें बॉलीवुड लाइफ के साथ लग चुकी हैं, जिनमें वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आमिर खान तस्वीरों में केक काटते और अपने चाहनेवालों को धन्यवाद कहते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज 57 साल के हो गए हैं।

इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं

इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। बॉलीवुड कलाकार आमिर खान के चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं, जो उन्हें बर्थडे के मौके पर बधाइयां दे रहे हैं। ट्विटर पर लगातार आमिर खान का नाम ट्रेंड कर रहा है। आमिर खान बहुत ही जल्द अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा लेकर आएंगे, जिसमें करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। यह फिल्म कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पा रही थी। आमिर खान पिछले 2 सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। आमिर खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेचैन हैं, जो इंतजार लाल सिंह चड्ढा के साथ खत्म होगा।

Advertisement

अभिनेता आमिर खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बधाई दे रही है

अभिनेता आमिर खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बधाई दे रही है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने स्वीकारा है कि उन्होंने अपनी जिम्मदारियां ठीक से नहीं निभाई। क्योंकि उनका ध्यान उनके करियर पर ज्यादा केंद्रित हो गया था, जिसके चलते वो अपने परिवार को समय नहीं दे सके। आमिर ने पहले रीना दत्ता से शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- आयरा खान और जुनैद खान। शादी के 16 साल बाद उनका तलाक हो गया। बाद में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की और दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। शादी के 15 साल बाद उन्होंने, पिछले साल उनसे भी अलग होने की घोषणा की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *