सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

यमुनापार की दोनों लोकसभा सीटो पर आम आदमी पार्टी में केवल तीन दावेदार

3 मिनट पढ़ें
यमुनापार की दोनों लोकसभा सीटो पर आम आदमी पार्टी में केवल तीन दावेदार

यमुनापार की दोनों लोकसभा सीटो पर आम आदमी पार्टी में केवल तीन दावेदार

Advertisement

यमुनापार की दोनों लोकसभा सीटो पर आम आदमी पार्टी में केवल तीन दावेदार

मनीष सिसोदिया ,संजीव झा, दीपक सिंगला पर टिकी है पार्टी की नजर

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा या नहीं इस सवाल पर अभी कोहरा छटना बाकी है | दोनों तरफ से दबाव की लुकाछिपी जारी है लेकिन कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में सक्रिय है | कांग्रेस में कौन कौन लोग सक्रिय है इसका जिक्र हम आपके साथ कल कर चुके है आज हम आम आदमी पार्टी के बारे में बताना चाहते हैं |

Advertisement

वैसे तो आम आदमी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में भी पूरी तरह से सक्रिय थी और पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल नें अंतिम समय तक कांग्रेस से गठ्बन्धन कर चुनाव लड़ने की पेशकस की थी लेकिन उस समय कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के स्टैंड के चलते पार्टी हाईकमान नें गठ्बन्धन की इजाजत नहीं दी थी | और दोनों पार्टियाँ अलग-अलग सातों सीटों पर चुनाव लड़ी थी | नतीजा सबके सामने है भाजपा नें ना केवल क्लीन स्वीप किया था बल्कि जीत का अन्तराल भी इतना अधिक था दोनों पार्टियों के मत मिलाने पर भी भाजपा प्रत्याशी काफी आगे थे | हाँ इतना जरुर था कि पांच संसदीय क्षेत्रों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी और केवल दो स्थानों उत्तर पश्चिमी तथा साउथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दूसरे नम्बर पर रहे थे | पिछले पांच सालों में आम आदमी पार्टी का विस्तार दिल्ली से बहर भी हो गया पंजाब में जहां प्रचंड बहुमत से आप की सरकार बन गई वहीं गुजरात और गोवा में भी पार्टी का खाता खुल गया और आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया |

लिहाजा आप पार्टी अब कांग्रेस से दिल्ली से बाहर भी सीटों की मांग कर रही है | यमुनापार की सीटों का जहां तक सवाल है पार्टी उत्तर पूर्वी दिल्ली से बुराड़ी के विधायक संजीव झा पर दावं खेल पूर्वांचली वोटो में सेंध लगा भाजपा के सम्भावित उमीदवार मनोज तिवारी की घेराबंदी करना चाहती है तो पूर्वी दिल्ली से जेल में बंद मनीष सिसोदिया या उनकी धर्मपत्नी सीमा सिसोदिया को प्रत्याशी बना सकती है हालांकि सीमा की तबियत अभी ठीक नहीं है | मनीष सिसोदिया यदि इंकार करते हैं तो पार्टी विश्वास नगर से विधानसभा चुनाव लड़े दीपक सिंघला को प्रत्याशी बना सकती है ,आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *