सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बेगूसराय में 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव के साथ युवक धराया, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें

Army soldier caught with 75 detonators and explosives was there conspiracy  to terrorize Bihar - 75 डेटोनेटर और विस्फोटक के साथ पकड़ा गया सेना का जवान,  बिहार को दहलाने की थी साजिश ...

 

बेगूसराय में 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव के साथ युवक धराया, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

बेगूसराय में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग सकते में है. पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है. दरअसल, एक युवक के पास से 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव बरामद हुआ है.

बेगूसराय की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को गुरुवार की देर शाम एक गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में कुछ अवैध सामान ले जाने वाला है. इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे चारों तरफ घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. इस बीच एक युवक को आते देख चारों तरफ से घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार युवक के पास से भारी मात्रा मे विस्फोटक सामान बरामद किया गया है उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव बरामद किया गया है. अभी गिरफ्तार युवक से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव के पुत्र राज किशोर कुमार के रूप में हुई है.

युवक है सेना का जवान

लोहिया नगर ओवर ब्रिज के ऊपर संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय है. बताया जाता है कि युवक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सेना मे बहाल हुआ था. पुलिस फिलहाल युवक के संबंध अन्य जानकरी जुटाने की कोशिश में है. वहीं, एसपी मनीष कुमार को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली वो तुरंत लोहिया नगर थाना पहुंच गए और जांच मे जुट गए.

क्या कहती है पुलिस?

एसपी मनीष कुमार ने बताया एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक सेना का जवान है. गिरफ्तार युवक के संबंध में ये पता किया जा रहा है ये सामग्री कहां से लाया गया है? ये एक्सप्लोसिव प्रायः मकान गिराने और लैंड माइंस लगाने में किया जाता है. युवक के संबंध में पता चला है कि युवक पिछले तीन चार दिन से गांव में ही रह रहा था. गिरफ्तार युवक के संबंध मे सेना के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है और जानकरी ली जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *