सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

चिलचिलाती धूम में रिक्शा खींच रहे शख्स के सिर पर महिला ने लगाया छाता, दिल को छू लेगी यह तस्वीर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

तपती धूप में रिक्शा खींच रहा था शख्स, पीछे सवार महिला ने लगा दिया अपना छाता, तस्वीर लोगों के दिलों को छू गई

एक रिक्शे वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो तपती धूप में रिक्शा चला रहा है. लेकिन रिक्शे पर सवार महिला ने उसे धूप से बचाने के लिए जो किया वह देखकर लोगों का दिल खुश हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है. जो कोई भी इस फोटो को देख रहा है वो महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है. इस तस्वीर को देखकर लोगों का बस यही कहना है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है. इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान हैं. पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में लू लगने का भी खतरा है. लेकिन, इसके बावजूद लोगों को अपना पेट भरने के लिए इस तपती धूप में काम करना पड़ा रहा है.

रिक्शे वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

एक रिक्शे वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो तपती धूप में रिक्शा चला रहा है. लेकिन रिक्शे पर सवार महिला ने उसे धूप से बचाने के लिए जो किया वह देखकर लोगों का दिल खुश हो गया. फोटो में आप देख सकते हैं कि एक महिला रिक्शे पर बैठी नजर आ रही है और रिक्शेवाला रिक्शा चला रहा है. तेज धूप के कारण महिला ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा है. साथ ही छाता खोल रखा है ताकि वह चिलचिलाती धूप से खुद को बचा सके. इतना ही नहीं, तेज धूप से रिक्शेवाले को बचाने के लिए उसने आधा छाता उसके ऊपर कर दिया है. महिला की इस दरियादिली ने लोगों का दिल जीत लिया. अब मानवता की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है.

फोटो को फेसबुक यूजर ने 20 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा- मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. तस्वीर को अबतक दो हजार से ज्यादा लाइक्स, 71 शेयर और ढेरों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. यूजर्स ने इसे एक शानदार तस्वीर बताया. एक यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं इंसानित. कुछ ने लिखा, महिला ने तो दिल जीत लिया. इस फोट पर आपका क्या कहना है? कमेंट में बताएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *