सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पटना में तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, मासूम का क्या था कसूर?

3 मिनट पढ़ें

पटना में तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या, मासूम का क्या था कसूर?

पटना में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी बच्ची को गोलियों से भून डाला. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

पटना में एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. दानापुर के रूपसपुर थाना अंतर्गत रामजयपाल नगर के अर्पण बैंक कॉलोनी के रहने वाले एमआर हरिओम कुमार की तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी दरवाजा पर खड़ी थी, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

नए कानून के तहत मामला दर्ज 

बच्ची की मौत के बाद मां और परिजनों में कोहराम मचा है. मृतका के पिता हरिओम कुमार ने स्थानीय थाना में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध नए कानून के तहत मामला दर्ज कराया गया है. मृतका के पिता हरिओम कुमार एमआर हैं और पालीगंज के मसौढ़ा के मूल निवासी है. रामजयपाल नगर के अर्पणा बैंक कॉलोनी पटेल नगर रोड न. 4 में मनोज सिंह के किराए के मकान में रहते हैं.

घर के दरवाजे पर खड़ी थी बच्ची

दर्ज प्राथमिकी में हरिओम ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आईजीएमएस अस्पताल से घर आया था. घर आने के बाद दरवाजा खटखटया तो मेरी पत्नी और तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी बाहर आई. दूध का पैकेट पत्नी को दे दिया तो पत्नी कमरे में चली गई और मैं बाइक लगाने चला गया. बेटी दरवाजे के बाहर खड़ी थी. थोडी देर में गोली चलने की आवाज सुनकर मेरी पत्नी और मैं दौड़कर बाहर आए तो देखा कि मेरी पुत्री खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरी हुई थी. मैं जख्मी हालत में उसे उठाकर बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए शास्त्री नगर स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया. दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि रूपसपुर थाना अंतर्गत राम जयपाल नगर में तीन वर्षीय बच्ची की गोली मार का हत्या का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची को गोली छाती में लगी है. मृतिका के पिता के बयान पर नए कानून के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *