सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, अगवा लड़की बचने को बाइक से कूदी तो जान चली गई

2 मिनट पढ़ें

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कोल डीपो नहर के समीप देर शाम दो युवकों के साथ बाइक से जा रही एक किशोरी अचानक गिर पड़ी तथा जहां पीछे से आ रहे एक कंटनेर की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की सासाराम में दो लड़के एक बाइक से एक लड़की को किडनैप करके भाग रहे थे। सड़क किनारे कुछ लोगों की भीड़ देखकर बचने को लड़की चलती बाइक से कूद गई लेकिन एक ट्रक से कुचलने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पीछा कर ट्रक को घेर लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया। ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए एनएच 19 को जाम भी किया। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर कोल डीपो के समीप एक बाइक पर दो लड़के और एक किशोरी सासाराम से डेहरी की ओर आ रहे थे। लड़की बाइक से उतरना चाह रही थी, परंतु लड़के उसे उतरने नही दे रहे थे, और तेजी से बाइक भगा रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि लड़कों के चंगुल से बचने के लिए किशोरी सड़क पर कूद गई, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। किशोरी को बाइक से गिरते ही दोनों युवक बाइक लेकर तेजी से भाग गए। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बाइक सवार के बारे में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शव की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *