सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुष्पांजलि पार्क में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित : सुशील तिवारी

2 मिनट पढ़ें
सुशील तिवारी

पुष्पांजलि पार्क में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित : सुशील तिवारी

Advertisement

पुष्पांजलि पार्क में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित : सुशील तिवारी

-हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , सैनी एनक्लेव स्थित पुष्पांजलि पार्क में रविवार को आयोजित सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

Advertisement

मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज की एकता और सनातन मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से संस्कार और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. बलदेव भाई शर्मा ने समाज में संवाद और सकारात्मक सोच को मजबूत करने की आवश्यकता बताई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा, “विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य किसी एक वर्ग नहीं, बल्कि पूरे समाज को जोड़ना है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। जन सहयोग से कार्यक्रम का सफल होना समाज की जागरूकता का प्रमाण है।”

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया। अंत में सभी अतिथियों और सहभागियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जयनारायण अग्रवाल, मुकेश दीक्षित, संदीप अग्रवाल, सुनील शर्मा, आनंद भारद्वाज, राहुल गुप्ता, दीपक, अनिल कश्यप सहित आयोजन समिति और स्वागत समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *