Home धर्म-कर्म गुरमत समागम का भव्य आयोजन : गुरमीत सिंह सूरा

गुरमत समागम का भव्य आयोजन : गुरमीत सिंह सूरा

0
9

गुरमत समागम का भव्य आयोजन : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : धन-धन संत बाबा करम सिंह होती मर्दान वालों की 200वीं जन्म शताब्दी को समर्पित गुरमत समागम 1, 2, 3, 4 और 5 जुलाई 2026 को डेरा बाबा करम सिंह, गीता कॉलोनी, दिल्ली में श्रद्धा, भक्ति और बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया।इन समागमों में डेरा के प्रमुख बाबा अमनदीप सिंह ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पाँच दिवसीय इस गुरमत समागम में भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे प्रसिद्ध कीर्तन जत्थों ने गुरबाणी के मनमोहक कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगत की सेवा में डेरा के प्रमुख बाबा अमनदीप सिंह तथा उनके सहयोगियों बीबी मनप्रीत कौर, सलोनी, जसप्रीत सिंह, डेरा के हेड ग्रंथी भाई अमरजीत सिंह तथा भाई बलविंदर सिंह ने तन-मन से सेवा करते हुए इन समागमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इसके अतिरिक्त डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने भी अपने परिवार सहित संगत की सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पावन अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब भी रखवाए गए तथा उनके विधिवत भोग डाले गए। O

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here