सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विश्वास नगर से भाजपा में चुनाव के लिए एक दर्जन दावेदार

3 मिनट पढ़ें
विश्वास नगर

विश्वास नगर से भाजपा में चुनाव के लिए एक दर्जन दावेदार

Advertisement

विश्वास नगर से भाजपा में चुनाव के लिए एक दर्जन दावेदार

* एक बार भी नहीं जीती है आप पार्टी

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत विश्वास नगर विधानसभासीट को भाजपा की सबसे मजबूत सीट माना जाता है | उसकी वजह यह है कि आम आदमी पार्टी अपनी स्थापना के बाद एक बार भी इस सीट से विधानसभा चुनावम नहीं जीत सकी है | ओमप्रकाश शर्मा यहाँ से अपनी जीत की हैट्रिक लगा चुके है | हालांकि पिछले चुनाव में उनके खिलाफ भारी एंटी कंबेंसी की चर्चा थी लेकिन टिकट भी उन्हें मिली और जीत भी उनके खाते में ही आई | इस बार भी उन्हें अपने रिकॉर्ड के हिसाब से दावेदार माना जा रहा है | लेकिन चर्चा है हरियाणा के तर्ज पर भाजपा इस बार अपने ज्यादातर सीटिंग को शायद ही मौका दे |

Advertisement

उम्मीद है एक या दो वर्तमान विधायकों को ही पार्टी फिर से मौका देगी | पार्टी के रणनीतिकार अभी नहीं तो कभी नहीं की नीति अपनाते हुए चुनावी जंग में कूदना चाहते है | हरियाणा में तमाम समीकरण पलटते हुए मिली जीत से पार्टी के हौसले बुलंद है | लिहाजा प्रत्याशी चयन को ले पार्टी गंभीर है | जिला भाजपा के कई बार से महामंत्री दीपक गाबा का दावा भी मजबूत माना जा रहा है | दीपक के पिता मदनलाल गाबा इस क्षेत्र से निगम पार्षद और विधायक रह चुके हैं |

दीपक को प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा की पसंद बताया जाता है | सन्गठन से जुड़े दीपक की कार्यकर्ताओं में अच्छी पैंठ मानी जाती है | लोकसभा चुनावों में कांग्रेस से पाला बदल भाजपा में शामिल हुए नसीब सिंह भी सशक्त दावेदार बने हुए है ,नसीब भी इस क्षेत्र से जीत की हैट्रीक जमा चुके है ,चर्चा है पार्टी उन्हें विशवास नगर या पड़पड़ गंज में से किसी एक जगह से मौका दे सकती है | पार्टी के प्रमुख सिख नेता गुरमीत सिंह सूरा भी यहाँ से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं उन्हें भी पार्टी के कई कद्दावर नेताओं का आशीर्वाद बताया जाता है |

वैसे गुरमीत सूरा कृष्णा नगर से भी दावा जता रहे हैं लेकिन हैवीवेट पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन तथा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नाम आने से उन्होंने यहाँ का रुख कर लिया है | अन्य दावेदारों में रोहित चहल, प्रदेश नेता विष्णु मित्तल , पूर्व उप महापौर महेंद्र आहूजा मोनिका पंत, सहित करीब आधा दर्जन और नाम शामिल हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *