Indian Cricket Team World Cup Win: आलोचनाओं के बाद हीरो बनकर उभरे भारतीय कोच गौतम गंभीर,साबित किया गलत नहीं थे फैसले
– अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली, विश्व विजेता टी ट्वेंटी टीम को बधाई ,निश्चित रूप से भारतीय टीम, टीम भावना से पूरा टूर्नामेंट खेली, टीम को देश विदेश से बधाई मिलना टीम का हक है | लेकिन यदि इस जीत से सबसे बड़ी बधाई का हक बनता है तो हमारी नजर में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का बनता है | आज के दिन की इन्तजार में गौतम साल भर से लगे थे और उसकी तैयारी भी वे लम्बे समय से कर रहे थे हालांकि उनके कुछ फैंसलों की आलोचना भी हुई लेकिन इस बड़ी जीत नें उन तमाम आलोचनाओं का ना केवल जवाब दे दिया बल्कि कुशल टीम प्रबन्धन ,कुशल रणनीति ,तथा सबसे जरूरी टीम चयन के निर्णयों नें साबित कर दिया कि गौतम के फैंसले बेहतरीन थे | सेमीफाइनल की जीत नें यह संदेश दे दिया था कि वर्ल्ड कप हमारा ही होगा | हमने सेमीफाइनल जीतने पर खुद गौतम गंभीर को बधाई दी थी और कहा था आपकी कुशल रणनीति कामयाब होगी और ऐसा हुआ भी |

हालांकि किर्केट की जानकारी हमें ज्यादा नहीं है लेकिन जब फाइनल के करीब हो तो हमने सेमिफाइनल मैच का परिवार के साथ लुत्फ़ उठाया और फाइनल में तो हमारी नजर भी स्क्रीन से नहीं हटी | कमाल का टीम मनेजमेंट देखने को मिला किस नम्बर पर कौन बैटिंग करेगा कौन बोलर कौन सा ओवर डालेगा कप्तान और कोच में जबर्दस्त तालमेल रहा और पहले बैटिंग में जलवा देखने को मिला तो बाद में फील्डिंग और बोलिंग की रणनीति भी पूरे देश नें होम मिनिस्टर अमित शाह के साथ देखी | एक बेहतरीन खिलाडी होने का सबूत यही है कि अपनी कप्तानी में खेले गए सभी वन डे मैच जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान रहे गौतम | सन्यास के बाद गौतम सांसद बने और वहां भी एक अच्छी पारी खेली उसी दौरान हमारा गौतम भाई से परिचय हुआ जो सबंध आज भी यथावत है | अब आप समझ सकते हैं सम्बन्ध निभाना कितनी अच्छी तरह से जानते हैं गौतम गंभीर | आप सोच रहें होंगे हम ये सब क्यों बता रहे हैं शायद इसलिए आसानी से आप समझ सकते हैं कि उनका निजी प्रबन्धन भी कितना शानदार होता है फिर भला प्रोफेसन को कितनी गम्भीरता से लेते हैं गौतम | हम भारतीय टीम और गौतम भाई को एक बार फिर से बधाई देते हैं | आज बस इतना ही …



