सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

LPG Gas Cylinder Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान तुरंत राहत दे सरकार: एम. एल. भास्कर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

LPG Gas Cylinder Price Hike: रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान, तुरंत राहत दे सरकार: एम. एल. भास्कर

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ने आम जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जहांगीरपुरी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक के अध्यक्ष एवं जहाँगीर पुरी ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एम. एल. भास्कर ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए रसोई गैस के बढ़ते दाम घर का बजट बिगाड़ रहे हैं।

खासकर गृहिणियों के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि रसोई गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को तुरंत बहाल किया जाए और गैस के बढ़े हुए दामों को कम किया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों को नियंत्रित नहीं किया तो इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन पर पड़ेगा।

Advertisement

सरकार को जनता की समस्याओं को समझते हुए महंगाई पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एम. एल. भास्कर ने कहा कि आम जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *