सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जन्मदिन पर विपिन शर्मा के घर जुटे रोहताश नगर के दिग्गज कांग्रेस नेत क्षेत्र में सक्रिय होने का किया आह्वान – स्पर्श भारद्वाज 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जन्मदिन पर विपिन शर्मा के घर जुटे रोहताश नगर के दिग्गज कांग्रेस नेत क्षेत्र में सक्रिय होने का किया आह्वान – स्पर्श भारद्वाज 

नई दिल्ली ,रोहताश नगर विधानसभा के पूर्व विधायक विपिन शर्मा नें अपने जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया वे टीम के साथ हर मंगलवार को क्षेत्र के सभी मंदिरों में सिलसिलेवार हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया करेगे इसके अलावा हर माह किसी न किसी स्थान पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया करेंगे | विपिन शर्मा नें कहा ऐसा करने से एक ओर जहां प्रभु भक्ति का गुणगान होगा वहीं कार्यकर्ताओं में एकजुटता की भावना रहेगी | सुन्दरकाण्ड के पाठ के बाद हर माह भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी | विपिन शर्मा नें उक्त घोषणा उनके जन्मदिन के मौके पर उनके घर पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच की | वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम भारद्वाज नें इस मौके पर विपिन शर्मा से क्षेत्र में सक्रिय हो कार्यकर्ताओं का नेत्रत्व करने की अपील की | इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पी.सी.सी.डेलिगेट अश्वनी भारद्वाज नें भी मांगेराम भारद्वाज की बात का समर्थन किया | इस अवसर पर विधानसभा के सभी ब्लाक अध्यक्ष मुकेश पांचाल,कुलदीप भाटी ,प्रताप शर्मा ,वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा किसान,पूर्व निगम प्रत्याशी परमानंद शर्मा ,डॉ.नवीन चन्द्रा ,सगीर हसन,डॉ.जय-जय राम अरुण पाल,अरुण शर्मा,कालीचरण ,देवेश पारस ,महेश कटारिया जवाहर सिंह कुशवाह ,राजेन्द्र सिंह ,राजेन्द्र प्रसाद दुबे रवि कुमार,अशोक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे | विपिन शर्मा नें कहा अब वे पूरी तरह से स्वस्थ है और साल भर से लोगो के बीच है उनके सुख दुःख में साथ खड़े हैं और भविष्य में भी सभी के साथ खड़ा मिलूँगा | देर रात से ही दिनभर विपिन शर्मा के घर उन्हें शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा ,पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम,भारत कौशिक ,प्रवेश शर्मा बंटी ,संजय वर्मा सोनू विल्टोरिया ,श्यामलाल सहित अनेक लोग अपनी टीम के साथ श्री शर्मा को बधाई देने उनके निवास पर पहुंचे |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *