शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया : महेंद्र भास्कर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिला करोल बाग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र भास्कर की अध्यक्षता में एक नया शराब का ठेका खुलने के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन पदम सिंह रोड ,करोल बाग में किया गया जिसमें वहां के क्षेत्रीय निवासियों के साथ कांग्रेसी जन उपस्थित थे |
महेंद्र भास्कर नें इस मौके पर कहा जो भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति का विरोध किया करती और उसे ही मुद्दा बनाकर विधानसभा का चुनाव जीती थी वह पार्टी अब दिल्ली को शराब की नगरी बनाने में जुटी है | भाजपा सरकार नें अपने एक साल के कार्यकाल के भीतर ही अनेक स्थानों पर नये शराब के ठेके खोल दिए है जबकि कई स्थानों पर तो तय मापदंडों का उल्लंघन भी किया गया है |
महेंद्र भास्कर कहते हैं भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है रेखा गुप्ता सरकार नें अब रविदास जयंती तथा होली जैसे त्यौहार पर भी शराब के ठेके खुले रखने के आदेश दे दिए हैं | श्री भास्कर कहते हैं होली के दिन तो ड्राई दे होने के बावजूद पूर्व में असमाजिक तत्व उत्पात मचाते रहे हैं अब तो उन्हें उनके घरों के नजदीक ही शराब उपलब्ध होगी ऐसे में ना केवल शराबियों को नियंत्रित करने में पुलिस को दिक्कत होगी बल्कि होली के मौके शराब के ठेकों पर भी पुलिस व्यवस्था कड़ी रखनी होगी |



