Home मैं भी रिपोर्टर पुलवामा हमला इतिहास का काला दिन : संजय गहलोत

पुलवामा हमला इतिहास का काला दिन : संजय गहलोत

0
125
संजय गहलोत
पुलवामा हमला इतिहास का काला दिन : संजय गहलोत

पुलवामा हमला इतिहास का काला दिन : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष संजय गहलोत ने पुलवामा हमले की बरसी पर देश के वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुलवामा हमले के दिन को भारतीय इतिहास में एक काला दिन करार दिया है । गहलोत ने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और कृतज्ञता व्यक्तकी ।

संजय गहलोत कहते हैं कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को समर्पण और देशभक्ति के साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। संजय गहलोत कहते हैं यह हमला सात साल पहले उस समय हुआ था जब एक सुसाइड बॉम्बर ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था।

उस काफिले में ढाई हजार से ज्यादा जवान 78 गाड़ियों में तैनात थे। इस दर्दनाक हमले में 40 बहादुर जवान शहीद हुए और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाता है ताकि शहीदों के बलिदान को याद किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here