मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये दर्शन सिंह ने टीम के साथ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह नें अपनी टीम के साथ सौ फुटा रोड बाबरपुर पर अपने कार्यालय के सामने जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किये |
दर्शन सिंह नें बताया उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से सफाई सैनिकों को कम्बल ओढ़ा कर सम्मानित किया और एक मुहीम की शुरुवात की तथा इस मौके पर स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया | दर्शन सिंह नें बताया इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कर्मबीर चन्देल, कुसुम तोमर,प्रवेश शर्मा रविन्द्र चौधरी,भारत माहौर,राजवीर सिंह,विनीत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

दर्शन सिंह नें कहा मकर संक्रांति हिणुओं का एक बड़ा पर्व है जिसका बहुत महत्व है यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान कर सूर्य देव की पूजा एवं साधना करते हैं। संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। दर्शन सिंह नें कहा मकर संक्रांति के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है।खासतौर से जरूरतमंद लोगो को |
मकर संक्रांति के दिन दान से श्रद्धालुओं पर न केवल सूर्य देव की बल्कि भगवान विष्णु की भी कृपा बरसती है। उन्होंने कहा इस मौसम में अनेक जरुरतमन्द लोगो को कम्बल तथा रजाई की आवश्यकता होती है लिहाजा अपनी श्रद्धा अनुसार यह व्यवस्था करके पुण्य के भागी बनना चाहिए |



