मकर संक्रांति के मौके पर 51 महिलाओं को किया गया सम्मानित : रामकिशोर शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम शाहदरा साउथ जोन के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शकर पुर मंडल की 51 महिलाओं को कंबल तथा तिल के लड्डू देकर उनको सम्मानित किया यह कार्यक्रम निगम पार्षद कार्यालय में हुआ सभी बहनों ने इस कार्यक्रम की दिल से तारीफ की और कई भावुक भी हो गई और उन्होंने कहा कि आज बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हम भाई के घर आए हुए हैं

अपने मायके में इस कार्यक्रम में भाजपा शकरपुर के कार्यकर्ता तथा कई गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए यह कार्यक्रम शकरपुर विकास परिषद पूर्वी दिल्ली के तत्वाधान में किया गया | इस मौके पर जोन के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा ने कहा मकर संक्रांति हिन्दू धर्म का एक बेहद पवित्र त्यौहार है जो पूरे भारत में कई अलग-अलग नाम से मनाया जाता है | उन्होंने कहा इस गंगा स्नान का बड़ा महातम माना गया है लेकिन दान पुन्य से बड़ा कोई भी काम नहीं होता | उन्होंने कहा सभी सामर्थ्य लोगो को बढ़ चढ़ कर ऐसे आयोजन करने चाहिए |
श्री शर्मा नें शकरपुर विकास परिषद पूर्वी दिल्ली की टीम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अन्य संस्थाओं से भी मिलजुल कर तीज त्यौहार मनाने का आह्वान किया |



