सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Cleanliness: दिल्ली को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना सरकार की प्राथमिकता: विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness: दिल्ली को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना सरकार की प्राथमिकता: विनोद जायस

त्योहारों के दौरान दिल्ली को साफ-सुथरा, रोशन और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि त्योहारों के समय राजधानी के किसी भी सार्वजनिक स्थल पर गंदगी, कूड़े के ढेर, अव्यवस्था या अंधेरा दिखाई नहीं देना चाहिए। इस संबंध में दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विनोद जायस ने कहा कि दिल्ली सरकार केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय अधिकारियों को जमीनी स्तर पर उतरकर काम करने के निर्देश दे रही है। त्योहारों के दौरान राजधानी के नागरिकों और यहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई व्यवस्था, रोशनी और सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रत्येक इलाके को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को सक्रियता से काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को सड़कों, चौराहों, फ्लाईओवरों, बाजारों, रिहायशी इलाकों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारों के दौरान इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते दूर करने पर जोर दिया गया है।

विनोद जायस के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, सार्वजनिक सुविधाओं और रोशनी का निरीक्षण करने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि यदि सफाई या अन्य जरूरी कार्यों के लिए कर्मचारियों की कमी है, तो उसे तत्काल दूर किया जाए, ताकि व्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पार्कों, सार्वजनिक शौचालयों और अंधेरे वाले स्थानों यानी डार्क स्पॉट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों की नियमित सफाई, पर्याप्त रोशनी और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि लोगों को त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विनोद जायस ने कहा कि त्योहार खुशियों, उमंग और आपसी सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे अवसरों पर दिल्ली का हर इलाका स्वच्छ, रोशन और सुंदर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलें और राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई दे। इसके लिए अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *