Home धर्म-कर्म श्री श्याम संकीर्तन में भजनों की सुरताल पर झूमे श्याम प्रेमी

श्री श्याम संकीर्तन में भजनों की सुरताल पर झूमे श्याम प्रेमी

0
49
श्री श्याम संकीर्तन
श्री श्याम संकीर्तन में भजनों की सुरताल पर झूमे श्याम प्रेमी

श्री श्याम संकीर्तन में भजनों की सुरताल पर झूमे श्याम प्रेमी

प्रसिद्ध गायिका अंजली द्विवेदी ने बांधा शमां

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मकर संक्रांति , लोहड़ी व पोंगल के शुभ अवसर पर श्री सांवरिया मस्त मंडल शाहदरा द्वारा पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में ” एक श्याम पालन हारे के नाम ” संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें उत्तर प्रदेश के बरेली से आई प्रसिद्ध भजन गायिका ” अंजली द्विवेदी ” ने ऐसा शमां बांधा कि संकीर्तन में मौजूद हजारों श्याम भगत झूम उठे। श्री सांवरिया मस्त मंडल द्वारा आयोजित संकीर्तन व भजन संध्या में संयोजक पंकज गर्ग व तरूण जैन के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शाहदरा जिलाध्यक्ष विपिन जैन, आप नेता राहुल जैन, अशोक आहूजा, चावड़ी पेपर मर्चेंट एसोसिएशन के हिमांशु जैन, आशु जुनेजा, ज्ञानेश माहेश्वरी ,अक्षय जैन ,अभिषेक गर्ग, पवन जैन पिंटा व केशव मितल आदि भी मौजूद थे

संकीर्तन में अंजली द्विवेदी ने एक से एक बढ़कर भक्ति गीत प्रस्तुत कर देर रात तक श्याम भक्तों का खुब मनोरंजन किया। भजन गायिका अंजली द्विवेदी ने खाटू नरेश का भजन लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा,तेरे नाम का पागल हैं हमें दुनिया की परवाह नहीं तुमको पाकर इस जीवन को अब कुछ चाह नहीं,हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा जैसे भक्ति भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

श्याम भक्त रातभर भक्ति भजन पर नाचते गाते रहे। भजन संध्या में ग्वालियर से आए प्रसिद्ध गायक मनोज शर्मा, बंटू भैया व साहिल शर्मा आदि ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया प्रसिद्ध गायक मनोज शर्मा ने हनुमान जी की स्तुति के बाद जैसे ही कजरारे कजरारे तेरे मोटे मोटे नैना भजन सुनाया तो भक्त झूमने को मजबूर हो गए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here