Home मैं भी रिपोर्टर महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क बनाने की योजना सराहनीय : मुकेश गोयल

महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क बनाने की योजना सराहनीय : मुकेश गोयल

0
108
मुकेश गोयल

महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क बनाने की योजना सराहनीय : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली नगर निगम हर वार्ड में महिलाओं के लिए सुरक्षित पार्क बनाने की योजना पर विचार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुबह शाम सैर और मनोरंजन के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करना है। इसी विषय पर बात करते हुए उत्तर पूर्वी भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल ने कहा कि दिल्ली नगर निगम का यह कार्य प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पहल पर चर्चा हुई है और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे सही जगह की पहचान कर हर वार्ड में ऐसी सुविधाएं बनाने की संभावनाओं को देखें। श्री गोयल ने बताया कि इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर संजीव मित्तल और हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने बताया कि बैठक में पानी बचाने और ग्राउंडवाटर लेवल को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम के पार्कों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर भी चर्चा हुई। श्री गोयल ने बताया कि बैठक में अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई, ग्रीन वेस्ट के निपटान और पार्क के रेगुलर रखरखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए है व इसके साथ ही अधिकारियों को पार्क के लिए सही जगह की पहचान कर इसकी संभावनाओं पर विचार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पार्कों के विकास एवं रखरखाव की नियमित निगरानी करने को कहा गया है ताकि नागरिकों को बेहतर और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सकें। श्री गोयल ने बताया कि महिलाओं के लिए विकसित किए जाने वाले इन पार्कों में जगह जगह महिला सशक्तिकरण से जुड़े स्लोगन लिखे होंगे, सिक्योरिटी के लिए गेट पर गार्ड्स मौजूद होंगे, पिंक थीम पर बेस्ड होंगे जिसके तहत सभी पार्कों की बेंच और दीवारें भी पिंक होंगी, साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही दिल्ली नगर निगम के इस कार्य से महिलाओं को घूमने के लिए अच्छा व सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here