घोंडा वार्ड की मुख्य चौ. फतेह सिंह मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया अजय महावर नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा वार्ड में मुख्य चौधरी फतेह सिंह मार्ग छज्जू राम चौक से खड्डे वाली मस्जिद तकके निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और जिला-मंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधायक अजय महावर द्वारा किया गया। लगभग 1.41 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मार्ग को चार माह में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अजय महावर ने कहा, “यह सड़क क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग थी। हमारे प्रयास यही हैं कि इलाके का बुनियादी ढांचा मजबूत हो और लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों से राहत मिले। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और समय पर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रीति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सचिन छजलाना, दिनेश धामा, मुकेश गोयल, दिनेश अच्छवान, हरीश शर्मा, बी.सी. वशिष्ठ, दीपक जैन, जितेंद्र भदौरिया, विशेष माहेश्वरी, शीतल शुक्ला, अमित गोस्वामी, मेहर सिंह कपिल, विजय चौधरी, राम अक्षेबर, नित्यानंद गैरोला, विपिन शर्मा, सतीश जैन, ललित सहित कई स्थानीय निवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र में विकास की गति भी बढ़ेगी।



