देश की नामचीन हस्तियों को मिला 19 वां संतोष शर्मा अवार्ड : अभिजीत मुखर्जीं
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : वैघराज रघुवीर दत्त मेमोरियल समिति द्वारा समिति के संस्थापक व प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष शर्मा की पावन स्मृती में कॉन्सिटूशन क्लब में आयोजित किया गया जिसमें देश की नामचीन हस्तियां जिनमें पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक, पुलिस अधिकारी,अधिवक्ता, खिलाडी, सामाजिक व धार्मिक विभूतियों को अवार्ड दिया गया जिसमें दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सुबोध गोस्वामी, पत्रकार लोकेश शर्मा, पत्रकार फिरदोस आलम, दिल्ली जेल के डिप्टी सुपरिडेंट जगदीश सहवाल, लिटिल फ्लावर स्कूल के चैयरमेन राजेश दुआ, शिक्षिका डॉ. ऋतू शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, डॉ. ममता त्यागी, डॉ. ललित, डॉ. पी के उपाध्याय, समाजसेवी नित्यानंद शर्मा, जितेंद्र चौधरी, निगम पार्षद शिवानी पांचल, अधिवक्ता अमित कैन, सफदर रियाज, धार्मिक गुरु स्वामी राजेश्वरानंद , डॉ. ज्योत जीत सिंह, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट अहाना शर्मा को संतोष शर्मा अवार्ड से सम्मनित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी के पुत्र व समिति के मुख्य सरंक्षक पूर्व सांसद लोकसभा अभिजीत मुखर्जी ने की मुख्य अतिथि पंजाब केसरी ग्रुप की निदेशक आभा चोपडा, स्वामी चक्रपार्णी महाराज, पूर्व सांसद के सी त्यागी, विशेष अतिथि पदम्श्री डॉ. जितेंद्र सिंह शंटी, आईआरएस अमित शर्मा सीवीओ एनएफएल, चैयरमेन भारत कृषक समाज अजयवीर जाखड़, बाबरपुर जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस राज कुमार जैन, पूर्व विधायक विपिन शर्मा पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम, परमानद शर्मा, रेखा खन्ना व अन्य गणमान्य लोगों मौजूद रहे |

इस अवसर पर समिति के महामंत्री दीपक शर्मा ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी व समिति के चैयरमेन व पंजाब केसरी ग्रुप के एडिटर इन चीफ पद्मश्री विजय कुमार चोपडा के समस्त परिवार को व लिटिल फ्लावर स्कूल की प्रधानाचार्या नीता दुआ व स्कूल समस्त टीम का आभार प्रकट किया इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रेम बाबू शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज गर्ग, सचिव मनोज गोला, संयुक्त सचिव दीपक गुप्ता, प्रसार प्रचार मंत्री शरद गुप्ता, कार्यालय मंत्री गौरव सोनी व यमुनापार एम डब्लू ए आर डब्लू ए फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुभाष सभरवाल, महासचिव देवेंद्र पाल शर्मा, विधि प्रकोष्ट के अध्यक्ष राज कुमार तोमर, संयोजक डॉ. प्रवीण गर्ग, सचिव अंकित बत्ता, सयुंक्त सचिव श्याम सुन्दर बंसल व यमुनापार की दर्जनों आर डब्लू ए अध्यक्ष व महासचिव उपस्थित रहे।



