Home कुछ हटके शाहदरा नॉर्थ जोन में 60 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण तिकोना पार्क से...

शाहदरा नॉर्थ जोन में 60 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण तिकोना पार्क से एन एफ एल ने की अभियान की शुरुआत – हर्ष भारद्वाज

0
105
शाहदरा नॉर्थ जोन

शाहदरा नॉर्थ जोन में 60 स्थलों पर होगा सौंदर्यीकरण तिकोना पार्क से एन एफ एल ने की अभियान की शुरुआत  – हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में व्यापक वॉल पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण अभियान का शुभारंभ रोहताश नगर स्थित तिकोना पार्क से किया। इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। तिकोना पार्क में प्रारंभ हुआ यह कार्य स्थानीय निवासियों के बीच विशेष सराहना का विषय बना है। कलात्मक चित्रों और प्रेरक संदेशों ने पार्क को अधिक आकर्षक और शिक्षाप्रद रूप प्रदान किया है। इस अभियान के तहत शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के कुल लगभग 60 स्थलों पर वॉल पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। इस पहल में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड के सी वी ओ तथा नगर निगम शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त, अमित कुमार शर्मा, IRS की विशेष रुचि रही है, और उन्होंने अभियान की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखते हुए इसके प्रभावी संचालन को सुनिश्चित किया है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा “स्वच्छ, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक सार्वजनिक स्थान किसी भी आधुनिक शहर की पहचान होते हैं। एन एफ एल का यह प्रयास नागरिकों में स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण और अनुकरणीय पहल है।” स्थानीय समुदाय एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने इस अभियान को शहरी स्वच्छता तथा सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट मॉडल बताया है। उनका मानना है कि ऐसे प्रयास न केवल सार्वजनिक स्थलों की छवि को बेहतर बनाते हैं, बल्कि नागरिक व्यवहार और सामाजिक चेतना में भी सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। एन एफ एल की यह पहल कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो स्वच्छ, सुरक्षित और प्रेरणादायक शहरी पर्यावरण के निर्माण में सार्थक योगदान देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here