Home देश दुनिया Banke Bihari Temple: 54 साल बाद खुलने जा रहा है बांके बिहारी...

Banke Bihari Temple: 54 साल बाद खुलने जा रहा है बांके बिहारी मंदिर का खजाना, भक्तों में उत्साह

0
45

Banke Bihari Temple: 54 साल बाद खुलने जा रहा है बांके बिहारी मंदिर का खजाना, भक्तों में उत्साह

वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिलेगा। मंदिर का वह खजाना, जो 1971 के बाद से बंद पड़ा था, 54 साल बाद खुलने जा रहा है। यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में की जा रही है। खजाने में सोना, चांदी, हीरे, रत्न और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं होने की संभावना जताई जा रही है। पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और हर वस्तु का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कहा जाता है कि इस तहखाने की सुरक्षा स्वयं शेषनाग करते हैं, इसलिए इसे विधि-विधान के साथ ही खोला जा रहा है।

मंदिर के गोस्वामी रजत ने बताया कि गर्भगृह के बगल वाले इस कमरे को खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभी तक किसी भी गोस्वामी को कमरे को खोलने और वस्तुओं की सूची बनाने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया गया। हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने इस तोष खाने को खोलने का निर्णय 29 सितंबर को लिया था और अब इस ऐतिहासिक कदम को आज दोपहर 1 बजे अमली जामा पहनाया जाएगा, जब मंदिर एक समय के लिए बंद रहेगा।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम जनता को जागरूक करने के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए हैं। यह कमरा पिछले 54 साल से बंद पड़ा था और भक्तों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इसमें क्या-क्या बहुमूल्य वस्तुएं होंगी। माना जा रहा है कि खजाने में सोने-चांदी के आभूषण, असाला (शस्त्र) और अन्य कीमती वस्तुएं होंगी, जो लंबे समय से रहस्य की तरह बंद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here