Home दिल्ली-एनसीआर Garib Rath Train Fire: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन...

Garib Rath Train Fire: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्री घायल

0
49

Garib Rath Train Fire: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्री घायल

धनतेरस के मौके पर लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। ट्रेन के 19 नंबर बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे बोगियां धू-धू कर जलने लगीं और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस समय बोगी में लुधियाना के कई व्यापारी और अन्य यात्री सफर कर रहे थे।

आग लगते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। ट्रेन के रुकते ही यात्री अपने सामान के साथ बोगी से बाहर निकलने लगे। अफरातफरी के कारण कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं और कुछ यात्रियों का सामान बोगी में ही रह गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे का समय लगा। इस दौरान आग की लपटों में एक महिला झुलस गई।

यात्रियों के अनुसार, ट्रेन सुबह 7 बजे सरहिंद स्टेशन के पास पहुंच रही थी, तभी 19 नंबर बोगी में धुआं उठता दिखाई दिया। एक यात्री ने तुरंत चेन खींचकर शोर मचाया, जिससे बोगी में बैठे अन्य यात्रियों को आग की जानकारी मिली और वे बोगी से उतरने लगे। आसपास की बोगियों में भी यात्रियों ने डर के कारण ट्रेन छोड़ दी। ट्रेन के टीटीई और लोको पायलट ने तुरंत रेलवे कंट्रोल को घटना की सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं और उनके सामान को नुकसान पहुंचा है। रेलवे ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आगे भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here