सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

“सुरक्षा चक्र” मॉक ड्रिल में पारंपरिक संचार विफल होने पर बनी जीवन रेखा हैम रेडियो

2 मिनट पढ़ें
हैम रेडियो

"सुरक्षा चक्र" मॉक ड्रिल में पारंपरिक संचार विफल होने पर बनी जीवन रेखा हैम रेडियो

“सुरक्षा चक्र” मॉक ड्रिल में पारंपरिक संचार विफल होने पर बनी जीवन रेखा हैम रेडियो

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जब राजधानी दिल्ली में “सुरक्षा चक्र” बहु-एजेंसी मॉक अभ्यास के दौरान सभी पारंपरिक संचार माध्यम विफल हो गए, उस समय हैम रेडियो रेडियो संचार ने आपदा प्रबंधन और समन्वय के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा के रूप में कार्य किया। यह अभ्यास विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखने के लिए आयोजित किया गया था।

इस संकट की घड़ी में, ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ डिज़ास्टर मैनेजर्स के अध्यक्ष डॉ. विनोद भारद्वाज के नेतृत्व में उनकी टीम ने हैम रेडियो संचार प्रणाली को दिल्ली के कई प्रमुख स्थलों पर तेज़ी से स्थापित किया, जिनमें शामिल हैं: जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय नई दिल्ली, श्रीराम स्कूल, सरोजिनी नगर मार्केट,गंगा अपार्टमेंट,आरएमएल अस्पताल,आईजीआई एयरपोर्ट इन स्थानों पर टीम ने कुछ ही मिनटों में संचार व्यवस्था स्थापित कर ली, जिससे राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का राष्ट्रीय नियंत्रण कक्ष, और जिला ईओसी के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित हो सका।

प्रतीक राज यादव, एसडीएम ने संचार व्यवस्था का निरीक्षण किया और हैम टीम के त्वरित प्रतिक्रिया और तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे हैम रेडियो संकट के समय में संचार का सबसे विश्वसनीय माध्यम बन सकता है, जब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती हैं। एसडीएम प्रतीक यादव ने डॉ. विनोद भारद्वाज और ओडीएम की हैम टीम की इस कुशल, समर्पित और तत्परता भरी सेवा के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की। यह मॉक ड्रिल न केवल दिल्ली की आपदा तैयारी की परीक्षा थी, बल्कि इसने यह भी दर्शाया कि हैम रेडियो जैसी वैकल्पिक संचार प्रणालियाँ आपदा प्रबंधन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *