सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

भीषण गर्मी में जल संकट और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है पूरा यमुनापार : अरुण तोमर

3 मिनट पढ़ें
अरुण तोमर
Advertisement

भीषण गर्मी में जल संकट और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा है पूरा यमुनापार : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : यमुनापार के कई इलाकों में पिछले तीन माह से भी अधिक समय से पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नंदनगरी, राम नगर ,मानसरोवर पार्क अनारकली, गणेश नगर दो, न्यू अशोक नगर, मंडावली, विनोद नगर, खिचड़ीपुर, त्रिलोकपुरी, कॉडली, शकरपुर समेत अन्य इलाकों में लोगों को रोजाना पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। कहीं नियमित रूप से नलों में पानी नहीं आता और अगर आता है तो सीवर मिश्रित दूषित पानी आता है जो किसी इस्तेमाल का नहीं। इस विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि यमुनापार के अधिकतर इलाकें इसी समस्या से जूझ रहे है और सबसे बड़ी दुख की बात यह है कि दिल्ली की सत्ता और दिल्ली नगर निगम में बैठी भाजपा इस समस्या को दूर करने के लिए कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से हजारों परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोगों में दिल्ली सरकार को लेके बहुत नाराजगी है। श्री तोमर ने बताया कि लोगों का आरोप है कि गर्मी की शुरुआत से शुरू हुई यह समस्या वर्षा आने के बाद भी हल नहीं हो रही है और जल बोर्ड से शिकायत करना लोगों की दिनचर्या में ही शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि हाल यह है कि बड़ी संख्या में परिवार निजी प्लांट से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। श्री तोमर ने कहा कि लोगों की स्थिति ऐसी है कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, लोग जल बोर्ड में शिकायत कर कर के थक गए हैं, भाजपा के नेताओं से बोल बोल कर थक गए हैं, उनके कार्यकर्ताओं से बोल बोल कर थक गए हैं लेकिन लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की सत्ता पर भाजपा की सरकार है, दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार है, उसके बावजूद लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा, नलों से गंदा पानी आ रहा है, भाजपा के राज में लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा से भी वंचित रखा जा रहा है, यह कुशासन नहीं तो और क्या है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *