Home मैं भी रिपोर्टर विधायक निधि कम होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य : सुभाष चन्द्र...

विधायक निधि कम होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य : सुभाष चन्द्र लाला

0
192
सुभाष चन्द्र लाला
विधायक निधि कम होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य : सुभाष चन्द्र लाला

विधायक निधि कम होने से प्रभावित होंगे विकास कार्य : सुभाष चन्द्र लाला

विकास कार्यों में रुचि ही नहीं है भाजपा की

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली को विकास की पटरी पर लेकर आई थी और अपने शासन काल में दिल्ली का चहुंमुखी विकास किया था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार कोई विकास कार्य नहीं करना चाहती बल्कि आप पार्टी द्वारा शुरू किए गए कार्यों को भी प्रभावित करना चाहती है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर के वार्ड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं दिल्ली के समुचित विकास के
लिए आम आदमी पार्टी की सरकार नें विधायक निधि की राशी को इसलिए बढ़ाया था कि विधायक अपननी सुविधा तथा जरूरत के मुताबिक अपने क्षेत्रों में विकास कार्य करा सकें लेकिन भाजपा की सरकार अपनी सरकार के गठन होते ही विकास कार्यों पर कैंची चलाने की योजना बना दी और विधायक निधि को आधे से भी कम कर दिया |

सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं इस निर्णय से निश्चित रूप से दिल्ली के विकास कार्य प्रभावित होंगे | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं दिल्ली की बीजेपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब दिल्ली के हर विधायक को अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए पहले की तरह 15 करोड़ नहीं, बल्कि सिर्फ 5 करोड़ रुपए ही मिलेंगे | पिछले साल अक्टूबर में, दिल्ली में पिछली आप सरकार ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले विधायक एलएडी निधि को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दिया था |

कैबिनेट के फैसले के अनुसार एलएडी निधि को 5 करोड़ किया गया : दिल्ली सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी एक हालिया आदेश के अनुसार, 2 मई को कैबिनेट के फैसले के अनुसार विधायक एलएडी निधि को प्रति विधानसभा क्षेत्र प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये रखा गया है | सरकार का कहना है कि इस फैसले से खर्चों पर नियंत्रण रखा जाएगा और पैसा ज़्यादा समझदारी से इस्तेमाल होगा. सरकार का ये भी कहना है कि इससे काम और पारदर्शी यानी
साफ-सुथरे तरीके से होंगे | सुभाष लाला कहते हैं इस निर्णय से समझा जा सकता है दिल्ली की भाजपा सरकार विधायकों को विकास के लिए जब फंड ही नहीं देगी तो उनके क्षेत्र के विकास कार्य पूरे कैसे होंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here