विधायक अजय महावर ने किया गली निर्माण कार्य का शिलान्यास
पार्षद रेखा रानी भी रही मौजूद
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भजनपुरा वार्ड के अंतर्गत ए -ब्लॉक, पंजाबी कॉलोनी स्थित गली नंबर-एक एवं गुरुद्वारा से ज्ञान सरोवर स्कूल तक की गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास उत्तर-पूर्वी दिल्ली के विधायक अजय महावर ने शनिवार को किया। यह कार्य विधायक निधि से 13.17 लाख की लागत से कराया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय आरडब्ल्यूए, निवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य एक माह की समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। शिलान्यास अवसर पर विधायक अजय महावर ने कहा, “यह क्षेत्र काफी समय से जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा था। जनता की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमने इस कार्य को विधायक निधि से स्वीकृत कराया है। मैं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देता हूं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और इसे एक माह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। हमारी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, पार्षद रेखा रानी, विजय चौधरी, राज सिंह रज्जू, दिनेश धामा, चौ. विजेंदर,
योगेंद्र राजोरा, पृथ्वीराज, हरीश शर्मा, वीरेंद्र पाल शर्मा, मनोज चौहान, ममता जोशी, माला व डॉ. ए. के. मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक अजय महावर का आभार व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य की शीघ्रता और गुणवत्ता की उम्मीद जताई। इस मौके पर रेखा रानी नें कहा विधायक अजय महावर के अथक प्रयास से उनके वार्ड में विकास कार्यो में काफी तेजी आई है |


