सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भीष्म नें तोड़ डाली घोंडा में अपनी प्रतिज्ञा,भरा नामांकन पत्र

3 मिनट पढ़ें
भीष्म

भीष्म नें तोड़ डाली घोंडा में अपनी प्रतिज्ञा,भरा नामांकन पत्र

Advertisement

भीष्म नें तोड़ डाली घोंडा में अपनी प्रतिज्ञा,भरा नामांकन पत्र

* लड़ चुके हैं आठ बार विधानसभा चुनाव

-अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,नहीं भाई नहीं हम हस्तिनापुर के युवराज रहे गंगापुत्र भीष्म की प्रतिज्ञा का जिक्र नहीं कर रहे हैं | हालांकि हमें गंगा पुत्र भीष्म के जन्म से लेकर प्रतिज्ञा तथा उनके देह त्याग तक के प्रसंग की पूरी जानकारी बारीकी से है यदि कभी कहोगे तो उसका भी एपिसोड आपके सम्मुख प्रस्तुत कर देंगे और आपको विस्तार से भीष्म प्रतिज्ञा के बारे में बता देंगें |

Advertisement

आज तो हम घोंडा के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा की करीब छह माह पूर्व की गई प्रतिज्ञा का जिक्र करने जा रहे हैं | यह तो आप सब जानते ही हैं भीष्म शर्मा घोंडा विधानसभा से कुल आठ बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और इस बार वे नवीं बार फिर से मैदान में है | शायद वे दिल्ली के इकलोते ऐसे नेता है जो लगातर नवीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं | पिछले लड़े आठ विधानसभा चुनावों में से भीष्म भाई केवल तीन बार ही जीत दर्ज कर सके हैं यानी पांच बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है | और हार उनके खाते में नहीं जुड़े यह सोच उनकी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी | यह हम नहीं कह रहे बल्कि वे खुद लोगो को यह बताते है | इतना ही नहीं करीब छह माह पूर्व भीष्म भाई नें बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में ना केवल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मना किया था बल्कि कहा था वे इस बार किसी भी कीमत पर विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेगें | लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही चुनाव लड़ने की जिज्ञासा उनके मन में आई और रोहताश नगर की तरफ उनकी निगाहें लग गई |

वहां विरोध की सम्भावनाओं के चलते उनका इरादा बाबरपुर का बन गया लेकिन जब पार्टी नें उन्हें बता दिया इस सीट पर किसी मुस्लिम को प्रत्याशी बनाया
जाएगा तो उनकी नजर करावल नगर विधानसभा पर ब्राह्मण बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते लग गई | लेकिन उन्हें वहां भी कामयाबी नहीं मिली तो भूल गए अपनी
प्रतिज्ञा और फिर से कूद गए घोंडा के रण में | हालंकि भीष्म कहते हैं उनकी इच्छा तो चुनाव लड़ने की नहीं थी लेकिन पार्टी हाईकमान का आदेश था सो लड़ना पड़ा | आज हमने इस बात का जिक्र इसलिए किया भीष्म भाई नें आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन जोर शोर से दाखिल किया है | घोंडा में इस बार क्या कुछ रहेगा इसकी चर्चा बाद में करेगें ,हमारी शुभकामनाएं है भीष्म भाई के लिए | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *