सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Gujarat: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, पिलर का स्ट्रक्चर गिरा, दो की मौत

2 मिनट पढ़ें
Gujarat

Gujarat: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, पिलर का स्ट्रक्चर गिरा, दो की मौत

Advertisement

Gujarat: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दौरान हादसा हो गया. एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल ढह गया. कॉन्क्रीट के भारी मलबे में मजदूर फंस गए. दो मजदूर के शव बरामद किए गए. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. यह हादसा माही नदी के पास चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुआ. घटना का  वीडियो भी सामने आया है.

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक बयान में कहा कि माही नदी पर मंगलवार (5 नवंबर) की शाम तीन मजदूर कॉन्क्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए. एक मजदूर को बचा लिया गया है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया.

 

अब तक 12 पुलों का निर्माण

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के लिए गुजरात में कुल 20 नदी पुल में से 12 का निर्माण पूरा हो गया चुका है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारा कुल 508 किलोमीटर लंबा है. एनएचएसआरसीएल ने कहा कि गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर 120 मीटर लंबा पुल हाल में पूरा हुआ. इसके साथ ही 12 पुल का निर्माण पूरा हो गया है.

Advertisement

गुजरात में 352 किलोमीटर का प्रोजेक्ट

बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात का 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र का 156 किलोमीटर हिस्सा शामिल है. इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भड़ूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती जैसे कुल 12 स्टेशन की योजना है.

तीन घंटे में पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद का सफर

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी. अभी इस सफर में छह से आठ घंटे का समय लगता है. नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल 29 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशनों (दक्षिण गुजरात में) के बीच नौ पुल हैं. खरेरा, अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है. ये गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है. यह नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किलो मीटर और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किलो मीटर की दूरी पर है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *