सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शशी चांदना नें श्याम सुंदर अग्रवाल को राखी बांध की कार्यक्रम की शुरुआत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

शशी चांदना नें श्याम सुंदर अग्रवाल को राखी बांध की कार्यक्रम की शुरुआत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल द्वारा रक्षा बंधन का भव्य कार्यक्रम विलेज कैफे रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मंडावली की निगम पार्षद शशि चानना ने श्याम सुन्दर अग्रवाल को तिलक कर राखी बांधकर एवम काजू खिलाकर किया,शाहदरा जिला महिला मोर्चा प्रभारी कंचन शर्मा ने पटका पहनाकर सम्मानित दिया एवम राखी बांधी,कार्यक्रम में 146 बहनों ने राखी बांधकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र,स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सफलता की कामना की।

Advertisement

कार्यक्रम में सभी बहनों ने राखी बांधने के बाद मंगल गीत गाए एवम पूर्व महापौर के साथ नृत्य करते हुए इसे समझो न रेशम का तार भईया,मेरी राखी का मतलब है प्यार भैया..,फूलो का तारो का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है गीत गाए। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने भारी बारिश के बाबजूद मेरा मान सम्मान करते हुए बड़ी संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाया,प्रीति जैन का विशेष आभार प्रकट करते हूं जो
हॉस्पिटल से छुट्टी लेकर सीधा मुझे राखी बांधने पहुंची मैं भगवान से सभी बहनों एवम उनके परिवार की सफलता की कामना करता हूं यदि बहने अपने अपने परिवार में खुश है सुखी जीवन जी रही है तो एक भाई के लिए सबसे खुशी की बात है।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कोलकाता में डॉक्टर बहन के साथ हुई घटना पर भी दुख व्यक्त करते हुए कहा देश के सभी भाई उसे इंसाफ दिलवाने के लिए कृत्संकल्प लिए हुए है जब तक उस बहन को इंसाफ नही मिलता लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व निगम पार्षद कल्पना जैन,शास्त्री पार्क मंडल अध्यक्ष
मीनाक्षी खन्ना,नीरा धीर,पारस कपूर,निशा अग्रवाल,भावना वार्ष्णेय,बबिता जैन,अनिता चौधरी,सौम्या अब्बी,शिवन्या शर्मा, पूजा मेहरा,अनिता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *