सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘…ICU में पहुंच जाएगी BJP’, विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा दावा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Congress leader Sandeep Dikshit statement on assembly by-election BJP soon in ICU  '...ICU  में पहुंच जाएगी BJP', विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा दावा

 

Sandeep Dikshit Targeeted BJP: देश के सात राज्यों की 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम 13 जुलाई को आने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उसका सियासी ग्राफ लगातार गिर रहा है. यही हाल रहा तो बीजेपी बहुत जल्द आईसीयू में चली जाएगी.

दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के मुताबिक, “लोकसभा चुनाव के ठीक बाद हमने चार से पांच राज्यों में 12 से 13 सीटें जीती हैं. इससे साफ पता चलता है कि बीजेपी का ग्राफ गिर रहा है. अगर लोकसभा चुनाव छह से आठ महीने बाद होते तो बीजेपी 120 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाती.”

 

Advertisement

बीजेपी से बेहतर इन दलों का प्रदर्शन

उन्होंने आगे कहा, “पहली बार एनडीए की पार्टियां अपने-अपने राज्यों में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. बीजेपी पूरी तरह से उन पर भरोसा कर रही है. बीजेपी के कई अंग फेल हो गए हैं. कई राज्यों में यह फेल हो रहा है. सत्ताधारी बीजेपी जल्द ही आईसीयू में पहुंच जाएगी.”

सिर्फ दो सीटें जीत पाई बीजेपी

बता दें कि सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर संपन्न उपचुनाव का एक दिन पहले  परिणाम आ गया. उपचुनाव परिणाम बीजेपी के लिए निराशाजनक रहे. 13 में से चार सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे. कांग्रेस ने चार सीटें जीतीं. टीएमसी ने भी चार सीटों पर जीत दर्ज की. पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आप ने जीत दर्ज की. बीजेपी ने 2 सीटें जीतीं. डीएमके ने एक और बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *