सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs ZIM: सैमसन की दमदार फिफ्टी, शिवम दुबे भी कैमियो पारी से चमके; जिम्बाब्वे के सामने रखा 168 का लक्ष्य

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ind vs zim t20 live score india scores 167 runs batting first against zimbabwe sanju samson fifty shivam dube shines IND vs ZIM: सैमसन की दमदार फिफ्टी, शिवम दुबे भी कैमियो पारी से चमके; जिम्बाब्वे के सामने रखा 168 का लक्ष्य

 

IND vs ZIM: भारत ने पांचवें टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 167 रन बना लिए हैं. भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 45 गेंद में 58 रन की अहम पारी खेलकर भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया. मिडिल ओवरों में आकर रियान पराग ने 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा समेत अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका.

सीरीज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का न्योता दिया था. सिकंदर रजा के पहले ही ओवर में भारतीय खेमे के अंदर उथल-पुथल मचा दी थी. पहले ओवर में जायसवाल ने नो-गेंद और उसके बाद फ्री हिट पर भी सिक्स लगाया, लेकिन 2 गेंद बाद ही क्लीन बोल्ड हो गए थे. जायसवाल ने 5 गेंद में 12 रन बनाए. उनके बाद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल भी चलते बने. इस कारण 5 ओवर के भीतर भारत ने महज 40 रन पर तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था.

Advertisement

सैमसन और पराग ने संभाली कमान

टीम इंडिया ने 40 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे और पारी खत्म होने में अभी 15 ओवर बाकी थे. ऐसे में संजू सैमसन और रियान पराग ने कमान संभालते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी संजू सैमसन और रियान पराग के बीच हुई, जिन्होंने मिलकर 66 रन जोड़े. एक तरफ सैमसन ने 45 गेंद में 58 रन की पारी के दौरान 1 चौका और 4 छक्के लगाए. दूसरी ओर पराग ने 24 गेंद में 22 रनों का योगदान दिया.

आखिरी 5 ओवर में आए 54 रन

15 ओवर समाप्त होने तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 113 रन था. अगले 3 ओवर में कुल 24 रन आए और इस बीच 18वें ओवर में सैमसन 58 रन बनाकर आउट हो गए. रन गति धीमी पड़ने के कारण एक समय ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे टीम इंडिया 150 का स्कोर भी हासिल नहीं कर पाएगी. मगर 19वें ओवर में शिवम दुबे ने 2 छक्के और एक चौका लगाकर कुल 19 रन बटोरे. आखिरी 2 ओवरों में शिवम दुबे ने 12 गेंद में 26 और रिंकू सिंह ने 9 गेंद में 15 रन की कैमियो पारी खेलकर टीम का स्कोर 167 रन तक पहुंचाया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *