सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

हर्ष मल्होत्रा के अनुभव का लाभ  मिलेगा पूर्वी दिल्ली को लाभ : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें
हर्ष मल्होत्रा के अनुभव का लाभ  मिलेगा पूर्वी दिल्ली को लाभ : संदीप कपूर

हर्ष मल्होत्रा के अनुभव का लाभ  मिलेगा पूर्वी दिल्ली को लाभ : संदीप कपूर

Advertisement

हर्ष मल्होत्रा के अनुभव का लाभ  मिलेगा पूर्वी दिल्ली को लाभ : संदीप कपूर

               * प्रधानमंत्री के जताए भरोसे पर उतरेगें खरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वी दिल्ली के संसद हर्ष मल्होत्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना दिल्ली और खासतौर से पूर्वी दिल्ली के लिए गौरव की बात है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा नगर से निगम पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं यह पहला मौका है जब भाजपा की ओर से पूर्वी दिल्ली के किसी सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है | प्रधानमन्त्री के इस निर्णय से यमुनापार के लाखों लोगो का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है | संदीप कपूर कहते हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूँ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व नें हर्ष मल्होत्रा पर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे |

Advertisement

संदीप कपूर ने  कहा की तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार को चुनकर जो भरोसा देश की जनता ने भाजपा पर दिखाया है भाजपा उस भरोसे पर खरी उतरेगी और देश के विकास के लिए एवं देश की जनता की तरक्की के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को लागू करेगी। संदीप कपूर ने  कहा की अगले पांच वर्ष भाजपा देश की प्रगति और देश की जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी और इसके साथ साथ अधिक प्रयास करेगी की भाजपा शासित केंद्र सरकार की योजनाओं का, केंद्र सरकार की नीतियों का सीधा लाभ देश की जनता तक पहुंचे और देश की जनता तरक्की की राह पर अग्रसर हो। संदीप कपूर ने  केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनने पर हर्ष मल्होत्रा को बधाई देते हुए कहा की मैं हमारे पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद हर्ष मल्होत्रा को केंद्र सरकार के द्वारा कॉर्पोरेट मामले, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग का राज्य मंत्री बनाए जाने के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है की हर्ष मल्होत्रा अपनी इस नई जिम्मेदारी को बहुत अच्छी तरह से निभाएंगे और सदैव जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। संदीप कपूर ने  हर्ष मल्होत्रा की प्रशंसा करते हुए कहा की हर्ष मल्होत्रा एक ईमानदार, सुलझे हुए और अनुभवी नेता है और निश्चित ही केंद्र सरकार के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को हर्ष मल्होत्रा बहुत ही प्रभावशाली तरह से निभाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *