सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

ईशान किशन ने प्रैक्टिस में जड़े जमकर छक्के, ‘चाबुक शॉट’ देखकर फैन हो गए सूर्या

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

ईशान किशन ने प्रैक्टिस में जड़े जमकर छक्के, ‘चाबुक शॉट’ देखकर फैन हो गए सूर्या

ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान काफी अच्छी बैटिंग करते हुए नजर आए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव बाउंड्री लाइन के करीब बैठे थे.

ईशान किशन ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी. उन्होंने 42 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के लिए वे कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. टीम का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है. इस मुकाबले से पहले ईशान शानदार अंदाज में बैटिंग करते नजर आए. उनके शॉट देखकर सूर्यकुमार यादव भी फैन हो गए. सूर्या ने तारीफ भी की. मुंबई इंडियंस ने इसका एक वीडियो शेयर किया है.

दरअसल मुंबई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें ईशान किशन बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान कई शॉट खेले. ईशान की प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार और बाकी साथी खिलाड़ी बाउंड्री के पास ही बैठे थे. उनके शॉट देखकर सूर्या ने भी तारीफ की. इस वीडियो को खबर लिखने तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और कई फैंस ने रिएक्शन भी दिया है.

Advertisement

अगर ईशान किशन के इस सीजन में प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने 4 मैचों में 92 रन बनाए हैं. ईशान गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीरो पर आउट हो गए थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 रन बनाए थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 रन बनाए थे. इसके बाद दिल्ली के खिलाफ 42 रनों की पारी खेली थी.

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में फिलहाल आठवें नंबर पर है. उसने 4 मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत दर्ज की है. उसका अगला मुकाबला आरसीबी से है. आरसीबी नौवें नंबर पर है. उसने 5 मैच खेले हैं और सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं. आरसीबी और मुंबई का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का सामना होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *