सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल आया सामने! जानें कब खेला जाएगा फाइनल

3 मिनट पढ़ें
Champions Trophy 2025 Schedule

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल आया सामने! जानें कब खेला जाएगा फाइनल

Advertisement

Champions Trophy 2025 tentative schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फुल शेड्यूल पर अहम अपडेट मिला है. टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकताहै. वहीं दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा सकता है. दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच अफगानिस्तान से हो सकता है. यह मुकाबला कराची में आयोजित हो सकता है. पाकिस्तान के तीन शहरों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है. इसमें कराची और लाहौर के साथ रावलपिंडी का नाम हो सकता है.

रेव स्पोर्ट्ज के मुताबिक टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में तीन ग्रुप मैच खेलेगी. पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड से हो सकता है. आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को आयोजित हो सकता है. टीम इंडिया का पाकिस्तान से 23 फरवरी को मुकाबला हो सकता है. अगर पहले सेमीफाइनल की बात करें तो यह 4 मार्च और दूसरा 5 मार्च को खेला जा सकता है.

कब और कहां खेला जाएगा फाइनल –

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जा सकता है. लेकिन वेन्यू को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आयी है. इसके लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है. वहीं सेमीफाइनल मैच 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जा सकते हैं. टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप भारत-न्यूजीलैंड के बीच हो सकता है. हालांकि शेड्यूल की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड का क्या होगा शेड्यूल –

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच इंग्लैंड से हो सकता है. यह मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में खेला जा सकता है. वहीं अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका का सामना 21 फरवरी को कराची में हो सकता है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 24 फरवरी को मैच खेला जा सकता है. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश का 27 फरवरी को रावलपिंडी में मैच खेला जा सकता है.

हाइब्रिड मॉडल से होगा टूर्नामेंट –

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं था. लेकिन आईसीसी के कहने के बाद वह राजी हो गया. उसने हाइब्रिड मॉडल को मानने के लिए शर्त भी रखी थी. आईसीसी ने इस पर सहमति जताई थी. अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी. इसके साथ ही इन दोनों देशों में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स 2027 तक हाइब्रिड मॉडल से होंगे.

ये हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल –

  • 19 फरवरी – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
  • 20 फरवरी – भारत बनाम बांग्लादेश
  • 21 फरवरी – अफगानिस्तान बनामदक्षिण अफ्रीका
  • 22 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
  • 23 फरवरी – भारत बनाम पाकिस्तान
  • 02 मार्च – भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 04 मार्च – पहला सेमीफाइनल
  • 05 मार्च – दूसरा सेमीफाइनल
  • 09 मार्च – फाइनल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *