सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

हमीरपुर की युवती का अपहरण के बाद धर्मपरिवर्तन, फिर जबरन निकाह, आरोपी गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

हमीरपुर की युवती का अपहरण के बाद धर्मपरिवर्तन, फिर जबरन निकाह, आरोपी गिरफ्तार

यूपी के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में 19 साल की लड़की का अपहरण कर हैदराबाद में धर्मपरिवर्तन के बाद जबरन निकाह कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी के हमीरपुर जिले सरीला तहसील के थाना जरिया क्षेत्र में 19 साल की लड़की का अपहरण कर हैदराबाद में धर्म परिवर्तन के बाद जबरन निकाह किये जाने का मामला सामने आया है. युवती के पिता की तहरीर पर धर्म परिवर्तन अधिनियम सहित कई धारओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

थाना क्षेत्र के सरीला क़स्बे के एक मोहल्ले के निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 19 साल की पुत्री को दूसरे समुदाय के युवक ने अपहरण कर लिया है और धर्मांतरण कराकर जबरन शादी करना चाहता है. आरोप है कि मामले में सरीला चौकी पुलिस लीपा पोती में जुटी रही और मुकदमे में भी आरोपी को बचाने की कोशिश में लग गई. कई दिन बीत जाने के बाद तक पिता दरबदर भटकता रहा जिसके बाद मामला हिंदू संगठन के लोंगो तक पहुंच गया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हिंदू संगठन के सक्रिय होने के बाद मामला पुलिस उच्चाधिकारियों के पास पहुँचा जिसके बाद पुलिस ने 31 मार्च को पीड़िता के पिता की तरहरीर पर क़स्बे के मुबारक अली पुत्र मुहम्मद अली के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. जिसके बाद लगातार हिंदू संगठन के लोग मामले में लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ़्तारी की माँग करते रहे जिसके बाद अधिकारियों ने विवेचना से जुड़ी जानकारी ली और निष्पक्ष तरीके से विवेचना का निर्देश दिया, लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता आरोपी के चुंगल से छुटकर गोहांड क़स्बे में आ गई जहाँ से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.

पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि युवक उसे हैदराबाद ले गया. जहां जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया फिर उससे निकाह किया. तीन दिन तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये वो किसी तरह से उसके चुंगल से छुटकर वापस आ गई. पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद धर्म परिवर्तन अधिनियम व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुक़दमा दर्ज करआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जरिया थानाध्यक्ष प्रिन्स दीक्षित ने बताया कि जबरन धर्मांतरण कराकर निकाह करने वाले आरोपी युवक मुबारक अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *