सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Rohit Sharma: सबसे बड़े ‘भुलक्कड़’ रोहित शर्मा, बाबर आजम ने लाखों का नुकसान होने से बचाया

2 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma

Rohit Sharma: सबसे बड़े 'भुलक्कड़' रोहित शर्मा, बाबर आजम ने लाखों का नुकसान होने से बचाया

Advertisement

Rohit Sharma Babar Azam: भारत और पाकिस्तान के बीच चाहे पिछले करीब डेढ़ दशक से कोई द्विपक्षीय सीरीज ना खेली गई हो लेकिन दोनों देशों के प्लेयर्स समय-समय पर दोस्ताना अंदाज में मस्ती करते दिख ही जाते हैं. अब पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाम उल हक ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जब बाबर आजम ने रोहित शर्मा का आईफोन खोने से बचाया था. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का यह राज किसी से छुपा नहीं है कि वो अक्सर अपनी पर्सनल चीजें होटल और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भूल जाते हैं.

याद दिला दें कि 2023 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हुआ था. उसी टूर्नामेंट का जिक्र करते हुए इमाम उल हक ने बताया कि वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले कप्तानों की मीटिंग करवाई गई थी. उन्होंने कहा, “बाबर आजम ने मुझे यह घटना बताई. वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले कप्तानों की मीटिंग हुई थी. रोहित शर्मा ने नया आईफोन और एयरपॉड खरीदा था. बाबर ने मुझे बताया कि वो रोहित के साथ बात कर रहे थे, लेकिन जाते वक्त प्लेन में आईफोन भूल गए थे. वो हर 2 मिनट में अपने एयरपॉड खो रहे थे.”

रोहित भाई अपना…

इमाम उल हक ने अपनी कहानी आगे बढ़ाते हुए कहा, “बाबर आजम अनुसार रोहित शर्मा खुद को कोस रहे थे कि वो हर जगह अपनी चीजें भूल जाते हैं. बाबर ने उनसे कहा, ‘रोहित भाई अपना फोन रखें.’ रोहित को यहां तक कि अपने मैनेजर को कॉल करना पड़ा कि वो अपने एयरपॉड्स भूल गए हैं. वो अक्सर अपनी चीजें भूल जाते हैं.” बता दें कि भारत में आईफोन जब लॉन्च होता है तो उसकी कीमत लाखों में होती है.

Advertisement

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आमने-सामने थे. आखिरकार लंबी बहस और कई बैठकों के बाद दोनों देशों में सहमति बन गई है कि आगामी ICC इवेंट्स में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के खिलाफ होने वाले मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *