सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

INDW vs WIW: पहले बैटिंग में चलाया जादू, फिर गेंदबाजी में बरपाया कहर; भारत ने वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंदा

2 मिनट पढ़ें
INDW vs WIW

INDW vs WIW: पहले बैटिंग में चलाया जादू, फिर गेंदबाजी में बरपाया कहर; भारत ने वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंदा

INDW vs WIW 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 211 रनों से रौंद डाला है. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 314 रन बनाए थे, लेकिन जवाब में कैरेबियाई टीम महज 103 रनों पर सिमट गई. भारत की जीत में स्मृति मंधाना ने 91 रनों की पारी खेलकर बड़ा योगदान दिया, दूसरी ओर रेणुका सिंह ने 5 विकेट चटकाए. अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है. इसी मैच के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैच भी चर्चा का केंद्र बना.

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. यह फैसला उसी पर भारी पड़ा क्योंकि स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने 110 रनों की सलामी साझेदारी कर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. स्मृति ने 91 रनों का योगदान दिया, वहीं प्रतिका ने 40 रन बनाए. उनके अलावा हरलीन देओल ने 44 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 34 रनों की पारी खेली. इस सबके बीच जेमिमा रोड्रीगेज भी छाई रहीं, जिन्होंने 19 गेंद में 31 रन की कैमियो पारी खेलकर भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा

315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बहुत खराब रही. वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. आलम यह था कि वेस्टइंडीज की आधी टीम 26 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुकी थी. शेमान कैम्पबेल ने 21 रन और एफी फ्लेचर ने 24 रन बनाकर अपनी टीम की हार को टालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन कुल प्रदर्शन को देखते हुए वेस्टइंडीज की हार निश्चित थी.

मैच में वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. भारत के लिए गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर ने 5 विकेट लिए. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. उनके अलावा प्रिय मिश्रा ने 2, वहीं दीप्ति शर्मा और टिटस साधू ने एक-एक विकेट लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *