पशुपतिनाथ मन्दिर प्रांगण में भागवत कथा का हुआ शानदार आयोजन : रोहित अग्रवाल
– कन्हैया खनेजा –
नई दिल्ली, : पूर्वी दिल्ली शाहदरा जिले के विश्वास नगर कड़कड़डूमा रोड़ स्थित नेपाली मंदिर, श्री पशुपति नाथ मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा, शोभायात्रा द्वारा हुआ जिसमें क्षेत्र की सत्तर से अधिक नारी शक्ति ने, शामिल होकर अपनी अहम भूमिका निभाई |
श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारभ कथा व्यास वृंदावन धाम से आचार्य सोमदत्त शुक्ला के मुखारविंद द्वारा, प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत का स्पर्श प्राप्त हो जाए, कथा श्रवण हो जाए तो यह समझना चाहिए कि साक्षात भगवान स्वयं आकर बैठ गए साथ ही इसकी महिमा बहुत बड़ी है । स्वामी आचार्य सोमदत्त शुक्ला ने बताया कि मानव देह को प्राप्त करना दुर्लभ है ही साथ ही दुर्लभ दूसरा गुण है कि मन में भगवान को जानने की भावना, जिज्ञासा, श्रद्धा प्रकट होना , भगवान को जानने की प्रतिज्ञा प्रकट होना, साथ ही तीसरा गुण है मार्ग बताने वाला, दुर्लभ गुण है महापुरुष का मिलना आदि साथ ही साथ गरीब कन्या के विवाह सम्मेलन के उपलक्ष्य में बताया कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के अंतर्गत यह सौभाग्य का विषय है जिसमे साथी सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर एक गरीब कन्या का विवाह किया गया , यह बहुत सौभाग्य का विषय है, साथ ही समाज में हमें मिलजुल कर सबका सहयोग देना चाहिए यह सराहनीय कार्य, मंगल कार्य है और आगे और ज्यादा कन्याओं का विवाह का प्रयास रहेगा | साथी सामाजिक संस्था कार्यकर्ता मदनगोपाल ने बताया कि आज कथा में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में शिव विवाह की कथा, विषय पर चर्चा लीला चली साथ ही साथ एक गरीब कन्या का विवाह आयोजन हुआ जिसमें कई क्षेत्रीय नागरिकों ने, भक्तो ने एवम् अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शामिल होकर अपनी उचित भूमिका निभाई ।
संस्था कार्यकर्ता रोहित अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा के उपरांत एक कन्या का शुभ विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ जो सौभाग्य, खुशी का विषय है इसमें सब व्यक्तियों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार उचित सहयोग किया एवं नए जोड़े को आशीर्वाद, शुभकामनाए दी आदि।
इस साप्ताहिक आध्यात्मिक उत्सव का आगाज़ साथी सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित हुआ जिसमें शोभायात्रा, गरीब कन्या विवाह एवं
अन्य धार्मिक अनुष्ठान महायज्ञ शामिल है, संस्था के कार्यकर्ताओं के नाम म,आदि रामलीला कमेटी के पूर्व कार्यकर्ता मदनगोपाल गुप्ता, अमित सिंघल, राजकुमार सिंघल, रोहित अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अंकुर, अनादि कौशिक, अनुराग दुबे, मयंक बंसल, रिंकी सिंघल साथ ही आध्यात्मिक उत्सव में शामिल
आचार्य, पंडितो के नाम आदि पंडित सुरेंद्र शास्त्री, शिवानंद मिश्र, आचार्य निखिल, आचार्य सतीश उपाध्याय आदि समिति के सदस्यो ने शामिल होकर अपनी अहम् भूमिका निभाई |



