Gatka competition Delhi: माता साहिब कौर गतका अकादमी प्रधान जसमीत कौर की अगुवाई में गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया : गुरमीत सिंह सूरा
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : गुरुद्वारा हरगोबिंद एन्क्लेव में माता साहिब कौर गतका अकादमी प्रधान जसमीत कौर की अगवाई में गतका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता श्री दशमेश नौजवान सभा प्रधान इकबाल सिंह की देखरेख में किया गया, जिसमें दलबीर सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। माता साहिब कौर गतका अकादमी की प्रधान जसमीत कौर जी ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। सभी बच्चों ने मिलकर शानदार गतका प्रदर्शन किया और छोटी सी उम्र में अपने हुनर और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफियाँ देकर सम्मानित किया गया। इस कंपटीशन को हरगोबिंद एन्क्लेव की संगत ने बड़े खुशी से देखा, जिसमें एच. एस. चड्ढा, के. एस चहल, एम. एस. भाटिया, तरणजीत सिंह ढींगरा, हरविंदर सिंह, पुष्पेंद्र चहल,हरभजन सिंह तथा गुरुद्वारा हरगोबिंद एन्क्लेव के हेड ग्रंथी साहिब भी उपस्थित रहे। अंत में सरदार गुरमीत सिंह सूरा (नॉर्दर्न रेलवे डीआरयूसीसी मेंबर) ने सभी बच्चों को बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें, अपने सिख धर्म के सिद्धांतों पर चलें तथा अपनी कौम और देश का नाम रोशन करें।



