सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मायावती की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, सभी 40 सीटों पर लड़ने का किया एलान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मायावती की पार्टी ने बिहार में फूंका चुनावी बिगुल, सभी 40 सीटों पर लड़ने का किया एलान

बहन मायावती की पार्टी बीएसपी अब बिहार में उम्मीदवारों का एलान करने में जुट गई है. इसको लेकर पार्टी के केंद्रीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में ‘इंडिया’ गठबंधन और एनडीए गठबंधन में अभी सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं दिख रही है, लेकिन एकला चलो की राह पर चलने वाली बहन मायावती (Mayawati) की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) अब उम्मीदवारों का एलान करने में जुट गई है. आज (28 फरवरी) बिहार में बहुजन समाज पार्टी ने बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान करते हुए उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है. बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम (Ramji Gautam) ने पटना में लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को अहम घोषणा की.

बक्सर सीट पर प्रत्याशी तय

Advertisement

सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बिहार के सभी 40 सीटों पर बहुजन समाजवादी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी. अभी चार दिनों तक पार्टी के अधिकारियों के साथ पटना में बैठक होगी. अभी तक 40 में से एक सीट बक्सर पर बीएसपी के बिहार प्रभारी रहे अनिल सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय ले लिया गया है. बाकी 39 सीटों पर एक सप्ताह के अंदर लिस्ट जारी कर दिया जाएगा.

‘हर हाल में हमारे प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे’ 

आगे बीएसपी नेता ने बताया कि सभी सीटों पर सामाजिक समीकरण को देखते हुए प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया जा रहा है, जहां जिस समाज की बहुलता होगी और उसके अनुसार हम लोग उम्मीदवार उतारेंगे. उन्होंने कहा कि अभी हमने बक्सर के लिए एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. हर हाल में हमारे प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे. इसके अलावा अन्य सीटों पर भी हमारी नजर रहेगी कि हमारे प्रत्याशी जीतकर आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *