सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर आभार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर किया कटाक्ष

5 मिनट पढ़ें
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर आभार, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर किया कटाक्ष

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर आभार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर आभार जताने को लेकर छिड़ी बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया. इस दौरान उन्होंने परिवार, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और लोकसभा चुनाव समेत कई विषयों पर बात की.

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी नेताओं की बातें सुनने के बाद उन्हें यकीन हो गया कि उन्होंने लंबे समय तक वहां (विपक्ष में) बैठने का फैसला कर लिया है. कई लोग चुनाव में भाग लेने की हिम्मत खो चुके हैं, उनमें से कुछ ने पिछली बार सीटें बदल ली थीं और इस बार भी वही करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने लोकसभा में कहा, ”हर बार की तरह आपने (विपक्ष) लोगों को निराश किया. नेता तो बदल गए, लेकिन पुरानी बातें ही करते रहते हैं. चुनावी साल था तो कुछ मेहनत करते. कुछ नया निकालते विपक्ष की इस हालत की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है.”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विपक्ष को आगे बढ़ने नहीं दिया. विपक्ष ने संसद नहीं चलने दी. ऐसा करके विपक्ष ने संसद और देश का नुकसान किया. इस समय देश को स्वस्थ और अच्छे विपक्ष की जरूरत है.

अधीर रंजन चौधरी और मल्लिकार्जुन खरगे का किया जिक्र

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि अधीर बाबू की हालत हम देख रहे हैं, लेकिन एक परिवार की सेवा तो करनी होती है. मल्लिकार्जुन खरगे तो इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए. गुलाम नबी आजाद तो पार्टी से ही शिफ्ट हो गए.

पीएम मोदी ने सदन में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है. ये सिर्फ परिवारवाद के कारण हो रहा है. कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई है.

इस दौरान विपक्षी दलों ने अमित शाह और राजनाथ सिंह का नाम लिया तो पीएम मोदी ने कहा कि किसी परिवार में अपने बलबूते पर और जनसमर्थन से एक से अधिक लोग राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति करते हैं तो उसे हमने परिवारवाद नहीं कहा. हम परिवारवाद उसे कहते हैं जब परिवार पार्टी चलाता है, परिवार के लोगों को प्राथमिकता देता है और सारे निर्णय परिवार के लोग करते हैं. ये परिवारवाद है.

पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से कहा था कि हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आम तौर से नहीं है. हम इतना काम नहीं करते हैं कि जितना यूरोप, जापान, चीन, रुस और अमेरिका वाले करते हैं. नेहरू की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी हैं.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी की सोच भी जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा अलग नहीं थी. उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते है और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा?

पीएम मोदी ने संसद में कहा कि हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं. कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं. तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है. कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने. अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जाती.

लोकसभा चुनाव को लेकर क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी गारंटी है कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. मेरे तीसरे कार्य़काल में ऐसा होकर रहेगा. उन्होंने कहा कि देश में जिस रफ्चार से काम कर हो रहा है इसकी तो कांग्रेस कल्पना भी नहीं कर सकती.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर किया कटाक्ष

पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भानुमति का कुनबा जोड़ा और फिर एकला चलो रे करने लगे. अलायंस का एलाइनमेंट बिगड़ गया. जब इनको एक-दूसरे पर ही विश्वास नहीं हो तो देश के लोगों पर कैसे विश्वास करेंगे. विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल टीएमसी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि हम राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *