सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों में गठबंधन टिक नहीं पायेगा भाजपा के सामने : रीना महेश्वरी

2 मिनट पढ़ें
लोकसभा चुनावों में गठबंधन टिक नहीं पायेगा भाजपा के सामने : रीना महेश्वरी

लोकसभा चुनावों में गठबंधन टिक नहीं पायेगा भाजपा के सामने : रीना महेश्वरी

Advertisement

लोकसभा चुनावों में गठबंधन टिक नहीं पायेगा भाजपा के सामने : रीना महेश्वरी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी और वो भी बड़े अंतराल से ऐसा कहना है अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का। वीर अर्जुन ने रीना माहेश्वरी से की बातचीत और उनसे जाना की लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से किस तरह मुकाबला करेगी जिस पर रीना माहेश्वरी ने कहा की मुकाबले का तो कोई सवाल ही नहीं उठता | मौजूदा समय
में कोई भी ऐसी राजनीतिक पार्टी है ही नहीं जो भाजपा का मुकाबला कर सके।

Advertisement

रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की भाजपा ने अपने कार्यकाल में ऐसे ऐसे कार्य किए है जिसकी अभी तक भारत की जनता सिर्फ कल्पना ही कर रही थी जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य करवाना हो व भगवान श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन करना हो, भाजपा ने देश की जनता के विकास के लिए बेहतरीन से बेहतरीन योजनाएं लागू कर के यह बात साबित कर दी है की सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश
व देश की जनता के हित के बारे में सोचती है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा तो दिल्ली की जनता के सामने आ ही गया है, दिल्ली की जनता को पता लग गया है कि आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल कितने भ्रष्ट है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा की मुझे पूरा विश्वास है की इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ही लोकसभा चुनाव 2024 जीतेगी और न सिर्फ जीतेगी बल्कि दिल्ली की भी सभी सातों सीटों पर
भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *