सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

AAP के मंत्री का आरोप, केंद्र सरकार ने रामलीला से जुड़े बड़े आयोजन की नहीं दी इजाजत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

AAP के मंत्री का आरोप, केंद्र सरकार ने रामलीला से जुड़े बड़े आयोजन की नहीं दी इजाजत

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को हम दिल्ली में भव्य रामलीला का आयोजन भारत मंडपम में करना चाहते थे, लेकिन केंद्र सरकार ने अनुमती नहीं दी.

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को हम दिल्ली में भव्य रामलीला का आयोजन भारत मंडपम में करना चाहते थे. इसके लिए हमने ITPO से अनुमति मांगी थी, लेकिन कई दिन फाइल रखने के बाद अंत समय पर हमें यह कहकर मना कर दिया गया कि वहां मेंटेनेंस होना है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नए बने भारत मंडपम में क्या मेंटेनेंस करेंगे. यह पूरी तरह राजनीतिक कारणों से मना किया गया है.

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार भगवान राम के कार्यक्रम में भी राजनीति कर रही है. अब हम, 20, 21 और 22 जनवरी को आईटीओ स्थित प्यारे लाल भवन में शाम चार बजे से सात बजे के बीच रामलीला कराएंगे. कई सालों से रामलीला करते आ रहे श्री राम कला केंद्र की रामलीला होगी.

Advertisement

इस बीच जब AAP नेता सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि एक तरफ 22 के बाद केजरीवाल अयोध्या जाने की बात कर रहे है वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग राज्यों में पार्टी द्वारा आयोजन कराये जा रहे है. क्या इंडिया गठबंधन के दलों का साथ देने के लिये AAP अयोध्या जाने से बच रहे है और दूसरी तरफ हिंदू वोटर को साधने के लिये इस तरह के आयोजन करवा रहे है?

इस पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोई पुरोहित, कोई साधु अगर यह कह दें कि अयोध्या में 22 तारीख को ही भगवान प्रकट होंगे और उसके बाद 23 या 24 को भगवान प्रकट नहीं होंगे. तो हम मान लेंगे कि इस दिन ही जाना चाहिए. लेकिन 22 तारीख को क्योंकि प्रधानमंत्री जा रहे हैं तो हम लोग भी जाएं ये तो ज़रूरी नहीं है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम अगर 24 को जाये या 25 को जाएँ, आशीर्वाद तो हमें तब भी प्राप्त होगा. जब देश के शंकराचार्य ही उस दिन नहीं जा रहे हैं तो क्या वे धर्म विरोधी हो गये है. हर एक की अपनी मान्यता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *