सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Tunnel Accident Administration Released Information Of 40  Laborers Ann | Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फंसे 40 मजदूरों की लिस्ट  जारी, सबसे ज्यादा लोग इन दो राज्यों के ...

जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है. यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं. इनमें सबसे ज्यादा मजदूर यूपी और झारखंड के हैं.

उत्तरकाशी के बड़कोट में टनल में फंसे मजदूरों को तीस घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे. टनल में चालीस मजदूर फंसे हुए हैं. इस बीच प्रशासन ने टनल में फंसे मजदूरों की सूची जारी की है. इनमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड से हैं.

जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है. यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं इनमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं, दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मजदूरों की संख्या है और तीसरे नंबर पर ओडिशा के मजदूर हैं.

सबसे ज्यादा झारखंड के मजदूर

Advertisement

प्रशासन से जारी सूची के मुताबिक टनल में फंसे चालीस मजदूरों में से झारखंड के 15 मजदूर हैं, जबकि बिहार के 3 मजदूर बताए जा रहे हैं. इनके अलावा बंगाल के 4, उत्तराखंड के 2, हिमाचल का 1, उत्तर प्रदेश के 8, असम के 2, उड़ीसा के 5 मजदूर शामिल हैं. इन मजदूरों को टनल में फंसे हुए 30 घंटों से ज्यादा का समय हो गया है.

एक तरह जहां वक्त की सुई आगे बढ़ रही हैं वहीं दूसरी तरफ रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जा रहा है. टनल में एक सुराग बनाकर अंदर ऑक्सीजन पहुंचाई गई है और इन लोगों को खाना भी दिया जा रहा है. वहीं वॉकी-टॉकी की मदद से कुछ मजदूरों से संपर्क भी हुआ है. सभी मजदूर अभी सुरक्षित हैं.

सीएम धामी घटनास्थल पर पहुंचे

सोमवार सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और इस पूरे मामले पर संज्ञान ले रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा. इसके लिए प्रयास जारी है. लगभग 200 लोगों की टीम इन लोगों को निकालने में लगी हुई है, जिसमें आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम भी शामिल है.

इन सभी लोगों की मदद से मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है. यह सभी 40 मजदूरों की सूची जिला प्रशासन के द्वारा जारी की गई है. ये सूची बढ़ भी सकती है. इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. सीएम धामी ने भी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकल जाए और इस पूरे मामले की बाद में एक जांच भी कराई जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *