सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गया में तेज अनियंत्रित स्कूल बस पलटी,ANMMCH में कराया गया भर्ती

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गया में तेज अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, कई बच्चे हुए घायल, ANMMCH में कराया गया भर्ती

School Bus Accident:अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 12 बच्चे घायल, शीशा  तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला - School Bus Accident School Bus Overturned  Uncontrollably, 12 Children Injured - Amar ...

बस का शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है.

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के ओटीए पांच नंबर गेट के समीप शनिवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा पलट गई. बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल बच्चे और शिक्षिका को स्कूल बस से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि बोधगया की ओर से सभी बच्चे को लेकर स्कूल जा रही थी तभी ओवरटेक करने के क्रम में सामने से दूसरी बड़ी गाड़ी आ गई और उससे बचाने के दौरान यह हादसा हो गया. वहीं, 14 बच्चों के घायल होने की सूचना है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच में जुट गई.

शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं

Advertisement

बस के पलटने से बस का शीशा टूटने से कई बच्चों के सिर में चोटें आई हैं. सभी घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिको कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. घायल छात्र दक्ष ने बताया कि वह बस से स्कूल जा रहा था तभी अचानक यह घटना हो गई है. आज शनिवार को स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का फाइनल था. उसके बाद कल से दीपावली की छुट्टी होने वाली थी. कहा कि बस की खिड़की का शीशा टूटने से उसके सिर में चोट आई है.

सभी बच्चे खतरे से बाहर है- डॉक्टर

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायल बच्चों का इलाज चल रहा है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह और डॉ. केके सिंह के देखरेख में इलाज चल रहा है. डॉ. केके सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *