सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

संगठन चलाने का जबरदस्त अनुभव है अरविंदर लवली को गठबंधन का पक्षधर माना जाता है उन्हें

3 मिनट पढ़ें
संगठन चलाने का जबरदस्त अनुभव है अरविंदर लवली को गठबंधन का पक्षधर माना जाता है उन्हें

संगठन चलाने का जबरदस्त अनुभव है अरविंदर लवली संगठन चलाने का जबरदस्त अनुभव है अरविंदर लवली को गठबंधन का पक्षधर माना जाता है उन्हेंको गठबंधन का पक्षधर माना जाता है उन्हें

Advertisement

संगठन चलाने का जबरदस्त अनुभव है अरविंदर लवली को गठबंधन का पक्षधर माना जाता है उन्हें

          -अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,करीब दो माह की लंबी कवायद के बाद आखिर कांग्रेस हाईकमान नें दिल्ली कांग्रेस की कमान जमीनी और अनुभवी नेता दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को सौंप दी है | पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पिछले दो माह से दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी कर रहे थे आखिर दिल्ली कांग्रेस की कमान किसे सौंपी जाए |

अरविंदर सिंह लवली के नाम पर आम सहमति बनती देख उनका चयन किया गया | देवेन्द्र यादव को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन लवली के सामने उनका कद बौना था और दो माह पूर्व देवेन्द्र यादव विवादों में उस वक्त आ गए थे जब उन्होंने संगठन के समानांतर बैठकर करनी शुरू कर दी थी और उन बैठकों में जिला अध्यक्षों तक को नहीं बुलाया गया था | जहां तक अरविन्दर सिंह लवली का सवाल है उनकी पहचान एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में है | स्व.एच.के.एल.भगत के सानिध्य में अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले लवली छात्र राजनीति से ही बुलंदियों पर रहे है मनीष तिवारी के साथ उन्होंने लम्बे समय तक एन एस यू आई में काम किया |

Advertisement

अरविन्द्र लवली इतने मृदुभाषी है उनसे यदि कोई एक बार मिल लेता है तो वो उन्ही का बनकर रह जाता है | जमीनी कार्यकर्ताओं से ले पार्टी आलाकमान तक उनके संबंध मधुर हैं | देश भर में आज गठबन्ध की चर्चा है कांग्रेस हाईकमान राजधानी दिल्ली में भी सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी से गठबंधन चाहता है लिहाजा पार्टी को ऐसे नेता की भी जरूरत थी जो पार्टी लाइन को फालो करे | पार्टी  किसी और को ऐसे में कमान सौंप रिस्क लेने के मूड में नहीं थी जो पार्टी पार्टी लाइन की आलोचना करे |

अरविन्दर सिंह लवली कॉलेज के दौरान से ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे, जिसके बाद दिल्ली युवा कांग्रेस जिला में महासचिव बने, 1990 में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे, फिर 1992 से 1996 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव के रूप में कार्य किया। 1998 में पहली बार गांधी नगर विधानसभा से चुनाव जीते थे इसके बाद 2003, 2008 और 2013 सहित चार बार विधायक रहे। दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री, राजस्व, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, भाषा, गुरुद्वारा चुनाव व स्थानीय निकाय एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जैसे मंत्री के अहम पदों की जिम्मेदारी निभाई। अरविंदर सिंह लवली पूर्व में भी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *