Home मैं भी रिपोर्टर मणिपुर के हालात  से पूरी दुनिया शर्मसार  है  लोगो में भारी रोष...

मणिपुर के हालात  से पूरी दुनिया शर्मसार  है  लोगो में भारी रोष : कैलाश जैन

0
126
मणिपुर के हालात  से पूरी दुनिया शर्मसार  है  लोगो में भारी रोष : कैलाश जैन
मणिपुर के हालात  से पूरी दुनिया शर्मसार  है  लोगो में भारी रोष : कैलाश जैन

मणिपुर के हालात  से पूरी दुनिया शर्मसार  है  लोगो में भारी रोष : कैलाश जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : मणिपुर में जो कुछ भी हो रहा है उसे पूरी दुनिया नें देखा है | मणिपुर के हालत से पूरी दुनिया शर्मसार है लेकिन
भाजपा सरकार बेशर्मी के हदें पार कर दूसरे राज्यों की तुलना मणिपुर से कर  रही है | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश जैन
का | कैलाश जैन कहते हैं दंगों में दो महिलाओं को नग्न करके दरिंदगी हुई उससे पूरे देश में रोष है। पिछले ढाई महीनों से अधिक समय से मणिपुर जल रहा है और भाजपा की मणिपुर सरकार हिंसा और दंगों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी  जब गरीबों की आवाज और इन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते है तो उसको दबाने का प्रयास किया जाना अनैतिक है।  पिछले 9 वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में अत्यधिक उछाल के कारण गरीबों, निम्न वर्ग व मध्यम वर्ग के लोगों की जीवन शैली निचले स्तर पर आकर थम गई है। मोदी शासन में देश की 80 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से निचले स्तर पर जीवन जीने को मजबूर है।

कैलाश जैन कहते हैं कि मणिपुर की दंगाई और दर्दनाक परिस्थितियों को नियंत्रित करने की बजाय मणिपुर मुख्यमंत्री नें भाजपा की परिचित शैली में बयान देकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा का देशवासियों के संकट के प्रति कोई दायित्व नही है। उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री दंगों को नियंत्रित करने की जगह कह रहे है कि मणिपुर में ऐसी सैंकड़ों घटनाऐं हुई है और कई एफआईआर दर्ज है।उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर पर बयान कि मणिपुर हिंसा से देश का सिर नीचा हो रहा है पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना है और मणिपुर की स्थिति नियंत्रित करने व जायजा लेने की बजाय राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र करना देश की जनता को भ्रमित करने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here