Home Breaking News Palak Tiwari किसी को डेट ना कर सकें इसके लिए Shweta Tiwari...

Palak Tiwari किसी को डेट ना कर सकें इसके लिए Shweta Tiwari करती थीं ये काम, बेटी ने किया खुलासा

0
169

Palak Tiwari किसी को डेट ना कर सकें इसके लिए Shweta Tiwari करती थीं ये काम, बेटी ने किया खुलासा

पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी को लेकर एक खुलासा किया है. पलक ने बताया है कि वह बदसूरत लगे इसके लिए उनकी मां उनके बाल काट देती थीं.

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. वह प्रेरणा बनकर फैंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं. अब श्वेता की बेटी पलक (Palak Tiwari) इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं. पलक ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है. वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं. पलक की परवरिश श्वेता ने अकेले की है और अब उनकी बेटी ने मां को लेकर खुलासा किया है. पलक ने बताया है कि वह किसी को डेट ना कर सकें इसके लिए श्वेता उन्हें गंदा बनाकर रखती थीं.

पलक ने बॉलीवुड बबल्स को दिए इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां ने उनके टीन ईयर्स खराब कर दिए थे. मेरी सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि मैं झूठ बहुत बोलती थी और लोग आसानी से उसे पकड़ लेते थे. पलक ने बताया मेरी मां कहती थीं- तुम झूठ क्यों बोलती हो जब दो घंटे में भी पकड़ी जाती हो. पलक ने बताया कि 15-16 साल की उम्र में उनका बॉयफ्रेंड था जिसके साथ वह मॉल जाती थीं.

काट दिए थे बाल

पलक ने आगे बताया कि मुझ अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉल जाना था. मैंने मां से कहा कि मैं नीचे लुका-छिपी खेलने नीचे जा रही हूं. उस समय मां शहर में नहीं थीं. तो मुझे लगा थआ उन्हें पता नहीं चलेगा. मैं मॉल चली गई और उन्हें पता चल गया. वह बहुत गुस्सा हो गईं. उन्होंने मुझसे कहा- मैं तुम्हें गांव भेज दूंगी. तुम्हारे बाल कटवा दूंगी. मुझे याद है, जब मैं छोटी थी तो उन्होंने मेरे बाल काट दिए थे ताकि मैं बदसूरत दिखूं और किसी को डेट ना कर सकूं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक जल्द गी फिल्म संजय द वर्जिन ट्री में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह और मौनी रॉय नजर आएंगे. वह आखिरी बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आईं थीं. पलक को बिजली बिजली सॉन्ग से बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here